महाराष्ट्र: एक दिन में मिले 6555 कोरोना मरीज, संक्रमितों की संख्या हुई 2,06,619

img

मुंबई। महाराष्ट्र में रविवार को एक दिन में 6555 कोरोना मरीज पाए गए हैं। इससे सूबे में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढक़र 2,06,619 हो गई है।आज राज्य में एक दिन में 151 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। इससे राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढक़र 8822 हो गई है। राज्य में कोरोना से अब तक 1,11,740 मरीज पूरी तरह स्वस्थ्य हुए हैं।

mumbai corona latest update

स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बताया कि आज सूबे में हुई 151 लोगों की मौत हुई है। आज मुंबई में 69 लोगों की मौत के साथ ठाणे मंडल में 89 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। इसी तरह नासिक मंडल में 16, पुणे मंडल में 35, औरंगाबाद मंडल में 11 कोरोना मरीजों की मौत हुई है।

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि मुंबई में आज कोरोना मरीजों की संख्या बढक़र 84,524 हो गई है। मुंबई में अब तक 4899 लोगों की मौत हो चुकी है। इसी तरह राज्य में आज 3658 लोग कोरोना से पूरी तरह स्वस्थ्य हुए हैं। इन सभी को उनके घर वापस भेज दिया गया है। राज्य में अब तक 1,11,740 लोग कोरोना से पूरी तरह स्वस्थ्य हुए हैं।

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि ठाणे मंडल में 1,45,769, नासिक मंडल में 11,477, पुणे मंडल में 32,693, कोल्हापुर मंडल में 2308, औरंगाबाद मंडल में 7709, लातूर मंडल में 1225, आकोला मंडल में 3128, नागपुर मंडल में 2177 और अन्य राज्यों के 133 मरीजों का इलाज महाराष्ट्र में जारी है।

Related News