महाराष्ट्र: एक दिन में मिले 8968 कोरोना मरीज, संक्रमितों की संख्या हुई 4 लाख 50 हजार 196

img

मुंबई। महाराष्ट्र में सोमवार को एक दिन में 8968 कोरोना मरीज पाए गए हैं। इससे सूबे में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढकऱ 4,50,196 हो गई है। आज राज्य में एक दिन में 266 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। इससे राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढकऱ 15,842 हो गई है। राज्य में कोरोना से अब तक 2,87,030 मरीज पूरी तरह स्वस्थ्य हुए हैं।

corona update

स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बताया कि आज सूबे में हुई 266 लोगों की मौत हुई है। आज मुंबई में 46 लोगों की मौत के साथ ठाणे मंडल में 83 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। इसी तरह नासिक मंडल में 19, पुणे मंडल में 66, कोल्हापुर मंडल में 20, औरंगाबाद मंडल में 4, लातूर मंडल में 14, आकोला मंडल में 7, नागपुर मंडल में 50 अन्य राज्य के 3 कोरोना मरीज की मौत हुई है।

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि मुंबई में आज कोरोना मरीजों की संख्या बढकऱ 1,17,406 हो गई है। मुंबई में अब तक 6,493 लोगों की मौत हो चुकी है। इसी तरह राज्य में आज 10,221 लोग कोरोना से पूरी तरह स्वस्थ्य हुए हैं। इन सभी को उनके घर वापस भेज दिया गया है। राज्य में अब तक 2,87,030 लोग कोरोना से पूरी तरह स्वस्थ्य हुए हैं।

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि ठाणे मंडल में 2,49,111, नासिक मंडल में 37,679, पुणे मंडल में 1,10,924, कोल्हापुर मंडल में 11,835, औरंगाबाद मंडल में 17,827, लातूर मंडल में 6,803, आकोला मंडल में 8,189, नागपुर मंडल में 7,401 और अन्य राज्यों के 427 मरीजों का इलाज महाराष्ट्र में जारी है।

Related News