Maharashtra News : केंद्रीय मंत्री की गिरफ्तारी का आदेश, CM के खिलाफ की थी अभद्र टिप्पणी

img
डेस्क। महाराष्ट्र (Maharashtra News) के नासिक पुलिस की क्राइम ब्रांच ने केंद्रीय मंत्री नारायण राणे की गिरफ्तारी के आदेश जारी किए गए हैं। नारायण राणे पर सीएम उद्धव ठाकरे के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने का आरोप है। शिवसेना (Maharashtra News) ने केंद्रीय मंत्री के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद नासिक क्राइम ब्रांच ने उनकी गिरफ्तारी के आदेश जारी किये गए हैं। अब इस मामले को लेकर मुंबई से दिल्ली तक सियासत सरगर्म है।  

Maharashtra News

केंद्रीय मंत्री पर आरोप (Maharashtra News) है कि उनके नेतृत्व में जन-आशीर्वाद यात्रा के कोकड़ के महाड़ इलाके में पहुँचने पर नारायण राणे ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल किया। इससे पहले मुंबई पुलिस ने जन-आशीर्वाद में शामिल कार्यकर्ताओं के खिलाफ 22 मामले दर्ज किए थे। बताते चलें कि ये इलाका शिवसेना का गढ़ माना जाता है।

महारष्ट्र (Maharashtra News) में केंद्रीय मंत्री की गिरफ्तारी के आदेश के बाद सियासत तेज हो गई है। नारायण राणे के पुत्र नितेश राणे ने ट्वीट कर कहा है कि ‘युवा सेना के सदस्यों को हमारे जुहू स्थित घर के बाहर इकट्ठा होने के लिए कहा गया है। या तो मुंबई पुलिस उन्हें वहां आने से रोके, नहीं तो जो कुछ भी होगा, उसकी जिम्मेदारी हमारी नहीं होगी.। शेरों की मांद में जाने की हिम्मत मत करो! हम इंतज़ार कर रहे होंगे!।

उल्लेखनीय है कि यूपी समेत पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी पुरे देश में जन-आशीर्वाद यात्रा निकाल रही है, जिसका नेतृत्व केंद्रीय मंत्रिओं से लेकर पार्टी के तमाम शीर्ष नेता शामिल हो रहे हैं। महाराष्ट्र (Maharashtra News) में नारायण राणे के नेतृत्व में जनआशीर्वाद यात्रा शुरू हुई। इस यात्रा की शुरुआत से ही शिवसेना बीजेपी के खिलाफ हमले तेज कर दिए।

केंद्रीय मंत्री को भरी पडी CM Uddhav के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी, गिरफ्तार हुए Narayan Rane
कैसे करें संकष्टी चतुर्थी पर भगवान गणेश का पूजन जानें- जरुर
Gold Investment : पेपर गोल्ड में निवेश करना चाहते हैं तो सबसे अच्छा तरीका जानें जरुर
Kajari Teej Katha: पति के दीर्घायु और संतान सुख के लिए, पढ़ें कजरी तीज व्रत कथा
Monsoon India: ये 05 गलतियां आपकी सेहत बिगाड़ सकती हैं, जानिए कैसे
Related News