श्रद्धापूर्वक याद किए गए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और शास्त्री जी

img

बेगूसराय, 02 अक्टूबर यूपी किरण। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को उनकी जयंती पर शुक्रवार को कृतज्ञ देशवासी श्रद्धापूर्वक याद कर रहे हैं। इस मौके पर यहां विभिन्न जगहों पर दोनों महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया है। बेगूसराय के सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने ट्वीट कर दोनों महापुरुषों को याद किया है। जिला मुख्यालय के स्वर्ण जयंती पुस्तकालय स्थित गांधीजी की प्रतिमा पर जिला प्रशासन की ओर से माल्यार्पण किया गया। इस मौके पर गांधी जी के प्रिय भजन वैष्णव जन को तेने कहिए की प्रस्तुति दी गई।

     
इस दौरान निर्धारित समय से 30 मिनट पहले ही डीएम अरविन्द कुमार वर्मा, एसपी अवकाश कुमार, डीडीसी सुशांत कुमार, डीईओ रजनीकांत प्रवीण, नगर आयुक्त अब्दुल हमीद, सामाजिक कार्यकर्ता दिलीप कुमार सिन्हा, शिक्षक नेता अमरेंद्र कुमार सिंह समेत तमाम लोगों ने गांधी जी की प्रतिमा एवं लाल बहादुर शास्त्री के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
Related News