Big Breaking: पहले महेंद्र सिंह धोनी फिर तुरंत बाद ही इस क्रिकेटर ने भी किया अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का एलान

img

नई दिल्ली। क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक चौंकाने वाली खबर है। महेंद्र सिंह धोनी के क्रिकेट से सन्यास लेने की बात सामने आयी है। सबसे बड़ी चौंकने वाली बात ये है कि महेंद्र सिंह धोनी के तुरंत बाद ही सुरेश रैना ने भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का एलान कर दिया है।

suresh raina mahendra singh dhoni

भारतीय टीम के बल्लेबाज रहे सुरैश रैना ने ट्वीट के जरिए अपने रिटायरमेंट का एलान किया है।

https://www.instagram.com/p/CD6d3QChY-V/?utm_source=ig_web_copy_link

इंडियन टीम के पूर्व कैप्टेन महेंद्र सिंह धोनी के साथ-साथ अनुभवी भारतीय बल्लेबाज सुरश रैना ने भी इंटरनैशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। उत्तर प्रदेश के इस क्रिकेटर ने इंटरनैशनल क्रिकेट में खूब नाम कमाया है। वर्ष 2005 में वनडे इंटरनैशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले रैना मिडिल ऑर्डर में तेज-तर्रार बल्लेबाजी, कामचलाऊ स्पिन गेंदबाजी और अपनी जबर्दस्त फील्डिंग के चलते काफी चर्चा में रहे हैं। रैना ने भारत के लिए 18 टेस्ट, 226 वनडे और 78 टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं। इस बीच उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 7000 से ज्यादा रन बनाये हैं।

सुरेश रैना ने टेस्ट क्रिकेट में 768 रन बनाये। इसमें एक शतक और 7 अर्धशतक शामिल रहे। वनडे इंटरनैशनल में रैना के नाम 5615 रन दर्ज हैं, जिसमें 5 शतक और 36 अर्धशतक शामिल हैं। रैना का वनडे में बेस्ट स्कोर नाबाद 116 रन रहा। 78 टी-20 में रैना ने कुल 1605 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और पांच अर्धशतक शामिल हैं।

सुरेश रैना ने अपने ऑफिशियरल इंस्टाग्राम से केदार जाधव, महेंद्र सिंह धोनी, अंबाती रायडू, कर्ण शर्मा और मोनू सिंह के साथ एक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन दिया- यह आपके साथ खेलना काफी प्यारा रहा महेंद्र सिंह धोनी। पूरे दिल से गर्व के साथ, मैं आपकी इस यात्रा में शामिल होना चाहता हूं। शुक्रिया भारत। जय हिंद।

Related News