कृषि कानून किसानों के लिए हितकारी- मैथिल

img

शाहजहांपुर ॥ भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय सह मीडिया प्रभारी का प्रदेश संगठन मंत्री ने अपने आवास पर किया स्वागत। राष्ट्रीय गौ रक्षा संघ के प्रदेश अध्यक्ष मंत्री डॉ यसवंत कुमार मैथिल ने नगर स्थित अपने आवास पर कार्यकर्ताओं के साथ भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी सचिन मैथिल का माल्यार्पण करते हुए उनका जोरदार स्वागत किया।

maihli

डॉक्टर मैथिल ने इस मौके पर सचिन मैथिल को बुके देकर समाज की तरफ से उन्हें सम्मानित भी किया।पत्रकार वार्ता करते हुए सचिन मैथिल ने कहा कि देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जनता के हित के लिए अभी तक ऐैसा कोई कदम नहीं उठाया है जिससे जनता का नुक़सान हो यह सोचना भी निरर्थक है।

उन्होंने कहा कि कृषि कानून से देश के किसानों का बहुत लाभ होने वाला है और जो लोग इस कानून का विरोध कर रहे हैं उन्हें इसके बारे में जानकारी ही नहीं है।साथ ही उन्होंने कहा कि धरना प्रदर्शन करने वालों में किसान नहीं बल्कि किसानों के ठेकेदार बन कर अपनी राजनीति चमकाने वाले राजनीतिक दल और उनके नेता बैठे हैं। इसके साथ ही भाजपा संगठन को उन्होंने विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन बताते हुए कहा कि भाजपा शासनकाल में ही सिर्फ सर्व समभाव का विकास संभव है।

maihli 1

राष्ट्रीय मीडिया सह प्रभारी ने दावा करते हुए कहा कि 2022 में एक बार फिर भाजपा बहुमत के साथ उत्तर प्रदेश की सत्ता वापसी करेगी।डॉक्टर यशवंत मैथिल ने कहा कि सचिन मैथिल जैसे युवा राजनीति में आने चाहिए जिससे लोगों की सोच परिवर्तित हो।स्वागत करने वालों में राजेश शर्मा रानू शर्मा ऋषि राम शर्मा भगत जी आदि लोग उपस्थित रहे। -राम निवास शर्मा

 

Related News