बड़ा हादसा- सिलेंडर ब्लास्ट होने से सात की मौत, दो दर्जन से ज्यादा घायल

img

उत्तर प्रदेश ।। यूपी के मऊ जिले के मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के वलीदपुर गाव में आज तड़के सुबह गैस सिलेंडर फटने से दो मंजिला मकान पूरी तरह धराशायी हो गया। मलबे में दबने से पुरूष-महिला और बच्चों सहित 12 लोगो की मौत हो गई। सात की मलबे में दबने से मौके पर ही मौत हो गया तथा 14 की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने सभी घायलों को सदर के लिए रेफर कर दिया।सिलेंडर ब्लास्ट के बाद वलीदपुर में चीख पुकार मच गई।

पुलोस सूत्रों के अनुसार सोमवार की सुबह 6.30 बजेवलीदपुर निवासी छोटू बढ़ई के घर में नाश्ता बनाते समय रसोई गैस लीक कर गया, गैस लीक करते ही पाईप में आग लग गई और देखते ही देखते आग विकरालरूप धारल कर लिया। घर में मौजूद महिलाएं जैसे ही सिलेंडर में लगी आग को बुझाने के लिए पहुँची उसी समय सिलेंडर ब्लास्ट कर गया।

पढि़ए-खाता धारकों के लिए बुरी खबर, इस बैंक में हुआ करोड़ों का घोटाला, रिजर्व बैंक ने लगाया प्रतिबन्ध

ब्लास्ट होने से मकान पूरी तरह से मलबे में तब्दील हो गया और आस-पास के मकानों को भी अपने मे ले लिया। मलबे में दबने से पुरूष-महिलाओं-बच्चो समेत 7 लोगों की मौत हो गई तथा दो दर्जन से अधिक कई लोग गम्भीर रुप से घायल हो गए। जिस समय घटना हुई उस समय दो छात्र पढ़ने के लिए स्कूल जा रहे थे, जिसके चपेट में आने से 17 वर्षीय मुहम्मद जीशान व 13 वर्षीय याशीर गनी एवं बगल में स्थित 27 वर्षीय इम्तियाज होटल की भी मौके पर मौत हो गई।

घायलों में शेलश 32 वर्ष, रीना 22 वर्ष, मीना 20 वर्ष, सुनीता 30 वर्ष, ममता 22 वर्ष, सोनम 21 वर्ष, चमेली 50 वर्ष, सुमावती 58 वर्ष, रामरती 50 वर्ष, अजित 8 वर्ष, अर्चना 15 वर्ष, सपना 16 वर्ष व इंदुवती 45 वर्ष तथा कई अन्य लोग गम्भीर रुप से घायल हो गई। सभी घायलों का ईलाज स्थानीय समुदाय स्वास्थ केंद्र में चल रहा। घटना की सूचना मिलते ही डीएम-एसपी समेत भारी संख्या में पुलिसकर्मी पहुँचकर मलबे में दबे शवो को निकलवण का कार्य कर रहे है। जिलाधिकारी की ओर से समाचार लिखे जाने तक किसी प्रकार की राहत की घोषडा

Related News