रूस में फिर आया ये बड़ा संकट, जनता के लिए हो सकता है खतरनाक, 21 हजार लोगों की मौत

img

नई दिल्ली॥ Russia (रूस) में कोविड-19 महामारी का प्रकोप फिर बढ़ने लगा है। देश में निरंतर नए केसों में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। दिन पर दिन के नए मामलों की संख्या 9 हजार के पार पहुंच गई है। सूत्रों की माने तो वहां लॉकडाउन लगाया जा सकता है।

RUSSIA COVID,

जानकारी के मुताबिक इस सबके बावजूद वहां की सरकार कह रही है कि संक्रमण की रोकथाम के लिए देश में दूसरी बार लॉकडाउन लगाने का कोई विचार नहीं है। रूस में अब तक 11 लाख 94 हजार से अधिक संक्रमित मिले हैं। इनमें से 21 हजार से ज्यादा की जान गई है।

2,000 नए केस हर रोज़

रूस के प्रेसिडेंट भवन क्रेमलिन के प्रवक्ता दमित्री पेस्कोव ने 2 अक्टूबर को बताया कि दूसरे दौर का लॉकडाउन लगाने के बारे में सरकार में फिलहाल कोई चर्चा नहीं चल रही है। जबकि स्वास्थ्य अफसरों के मुताबिक देश में शुक्रवार को 9,412 नए मामले पाए गए। मॉस्को फिर इस संकट का केंद्र बनता जा रहा है। इस शहर में गत सोमवार से प्रतिदिन 2,000 से अधिक पॉजिटिव मामले मिल रहे हैं।

 

Related News