कांग्रेस वर्किंग कमेटी में बड़ा फेरबदल, इन्हें चुना गया कमेटी का स्थाई आमंत्रित सदस्य, जानें

img
भोपाल, 12 सितम्बर यूपी किरण। कांग्रेस आलाकमान ने शुक्रवार देर रात पार्टी संगठन में बड़ा फेरबदल किया है। पार्टी ने कई वरिष्ठ नेताओं को पदमुक्त कर दिया तो कई को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी ने मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह को स्थायी आमंत्रित सदस्य बनाया है।इसके लिए कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने सोनिया गांधी का आभार जताया है।
               
दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर कहा है, ‘मुझे कांग्रेस वर्किंग कमेटी का स्थाई आमंत्रित सदस्य मनोनीत करने पर मैं सोनिया जी का आभारी हूं।’
उल्लेखनीय है कि कांग्रेस पार्टी ने राष्ट्रीय स्तर पर बड़ा फेरबदल किया है। इसके पीछे का कारण बीते दिनों हुआ लेटर ब्लास्ट है। जिस का असर अब हुआ है और पार्टी ने शुक्रवार को संगठन में फेरबदल करते हुए कई नेताओं के पद छीन लिए हैं। इनमें गुलाम नबी आजाद, मोतीलाल वोरा सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल हैं।
Related News