मध्यप्रदेश में बड़ा फेरबदल,  चार आईपीएस अधिकारियों का तबादला

img

भोपाल, 20 सितम्बर, यूपी किरण  मध्यप्रदेश में कोरोना संकट के बीच अधिकारियों के तबादलों का दौर निरंतर जारी है। इसी क्रम में राज्य शासन ने अब भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के पुलिस महानिरीक्षक स्तर के चार अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। इस संबंध में गृह विभाग द्वारा रविवार देर शाम आदेश जारी किये गये हैं।

जारी आदेश के मुताबिक, रीवा जोन के पुलिस महानिरीक्षक चंचल शेखर को विसबल जबलपुर रेंज में पुलिस महानिरीक्षक और विलबल जबलपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक उमेश जोगा को रीवा जोन में पुलिस महानिरीक्षक पदस्थ किया गया है। इसी तरह भोपाल पुलिस मुख्यालय में पुलिस महानिरीक्षक (प्रशासन) योगेश देशमुख को इंदौर जोन में पुलिस महानिरीक्षक और इंदौर जोन के पुलिस महानिरीक्षक विवेक शर्मा को भोपाल पुलिस मुख्यालय में पदस्थ किया गया है।

Related News