लड़के को कुर्सी बनाकर उसके ऊपर ऐसे बैठ गई लड़की, अब सुननी पड़ रही आलोचना, देखें वायरल वीडियो

img

जब से सोशल मीडिया का जमाना आया है लोगों में वायरल होने का इतना अधिक क्रेज हो गया है कि वह इसके लिए कुछ भी कर सकते हैं। ऐसा ही एक टिकटॉक स्टार उस समय सुर्ख़ियों में आ गयी जब वह एक रेलवे स्टेशन पर एक लड़के के ऊपर अजीब ढंग से बैठी हुई थी। टिकटॉक स्टार का यह वीडियो जैसे ही वायरल हुआ लोग उस लड़की पर भड़क गए और भला बुरा कहने लगे। यह सब तब हुआ जब वे दोनों स्टेशन पर खड़े होकर किसी ट्रेन का इंतजार कर रहे थे।

tiktok star

एक रिपोर्ट के अनुसार यह तस्वीर एक सोशल मीडिया स्टार की है और यह किसी रेलवे स्टेशन के गैलरी की है। हालांकि वायरल वीडियो में यह नहीं बताया गया है कि यह वीडियो किस जगह का है। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़का सामने की तरफ झुका हुआ है जैसे कोई चार पैर का जानवर रहता है और लड़की उस लड़के की पीठ पर आराम से हुई है। यही नहीं इस दौरान लड़की ने सेल्फी भी ली है।

रिपोर्ट में यह भी नहीं बताया गया है कि यह लड़का कौन है। टिकटॉक पर मौजूद एक यूजर ने अपने अकाउंट से एक इस तस्वीर को शेयर किया है। जैसे ही यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रिया देने लगे। कुछ लोगों ने इसके समर्थन में अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा पुरुषों में अभी भी शिष्टाचार खत्म नहीं हुआ है। वहीं कुछ लोग लड़की की आलोचना कर रहे हैं। उनका कहना है कि लड़की को ऐसा नहीं करना चाहिए था।

एक यूजर ने लिखा कि शायद लड़की के पैर में कोई तकलीफ होगी तो किसी ने कहा कि लाइक्स और व्यूज बटोरने के लिए दोनों ऐसा कर रहे हैं। वहीं एक अन्य यूजर ने कहा कि पब्लिक प्लेस पर ऐसी हरकत नहीं करनी चाहिए। इस लड़की को अरेस्ट किया जाना चाहिए।

Related News