OMG!! इस महिला ने एक साथ 9 बच्चों को दिया जन्म !

img

अफ्रीकी मुल्क माली की 25 वर्षीय महिला ने मोरक्को (Morocco) में मंगलवार को एक साथ 9 बच्चों को जन्म दिया है। मां और सभी बच्चे स्वस्थ हैं। पहले हुए अल्ट्रासाउंड में पता चला था कि महिला के गर्भ में सात बच्चे हैं।

Child

सात बच्चों के एक साथ जन्म वाली बात भी दुर्लभ है, मगर नौ बच्चों का एक साथ जन्म लेना अतिदुर्लभ ही कहा जाएगा। महिला का नाम हलीमा सिस्‍से है। डॉक्टरों ने विशेष देखरेख के लिए हलीमा को 30 मार्च को मोरक्को भेज दिया था। डॉक्टरों का कहना था कि उन्हें विशेष केयर की आवशयकता है।

मोरक्को में ही उन्होंने ऑपरेशन से 9 बच्चों को जन्म दिया। माली की स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री फांता सिबी ने कहा, मां और सभी बच्‍चे पूरी तरह से स्‍वस्‍थ हैं। उन्होंने माली और मोरक्‍को की स्‍वास्‍थ्‍य टीम को इस सफल अभियान के लिए बधाई दी है।

 

Related News