Malika Arjun Wedding : शादी करने जा रहे हैं मलाइका-अर्जुन, इसी साल ले सकते हैं सात फेरे

img

बॉलीवुड में फिटनेस गर्ल के नाम से फेमस ऐक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा जल्द ही अपने ब्वयॉफ्रेंड अर्जुन कपूर से शादी करने जा रही है। बता दें कि मलाइका-अर्जुन काफी समय से रिलेशनशिप में हैं। पहले तो इन दोनों ने काफी समय तक अपने रिश्ते को सार्वजनिक नहीं लेकिन फिर एक दिन दोनों ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर कन्फर्म कर दिया कि वे दोनों रिलेशनशिप में हैं।

Malika Arjun

इस रिश्ते की सबसे खास बात ये है कि मलाइका और अर्जुन हमेशा एक-दूसरे को सपोर्ट करते हैं। ये दोनों हर मुश्किल में एक-दूसरे के साथ खड़े रहते हैं। इन दोनों को लेकर खबर आ रही है कि अब ये दोनों शादी करने का प्लान कर रहे हैं। बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट्स की मानें तो अर्जुन और मलाइका इस साल की सर्दियों में शादी करने की प्लानिंग कर रहे हैं। ये दोनों नवंबर और दिसंबर में शादी कर सकते हैं।

शादी का सारा कार्यक्रम मुंबई में ही किया जा सकता है। इनकी शादी में सिर्फ परिवार वाले और करीबी दोस्त शामिल होंगे। खबर तो ये भी आ रही है कि मलाइका अपनी शादी में सिंपल साड़ी पहनेंगी जबकि अर्जुन कुर्ता पैजामा। वहीं वेडिंग पार्टी में दोनों वेस्टर्न आउटफिट्स में नजर आएंगे। मलाइका और अर्जुन कपूर ज्यादा धूम-धाम से नहीं बल्कि इंटीमेट वेडिंग करेंगे।

ये दोनों शादी रजिस्टर करने के बाद ररिशेप्शन पार्टी दे सकते हैं। वेडिंग पार्टी में इंडस्ट्री के क्लोज फ्रेंड्स और परिवार सदस्य शामिल होंगे। शादी में कपूर परिवार, मलाइका के परिवार वाले और उनकी दोस्त जिसमें करीना कपूर खान भी शामिल हैं शामिल हो सकती हैं।

Related News