img

श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा पांच साल बाद मुंबई इंडियस में लौट आए हैं। आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए आठ सीजन खेल चुके लसिथ मलिंगा अभी तक राजस्थान रायल्स के कोच थे।

लसिथ मलिंगा 2022 में राजस्थान से जुड़ चुके थे। उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के साथ दो सीजन काम किया और अब खबर के मुताबिक मलिंगा अपनी पुरानी टीम मुम्बई इंडियंस के साथ जुड़ चुके हैं। और इसी के साथ आईपीएल दो हज़ार 24 के लिए मुम्बई इंडियंस ने लसिथ मलिंगा को अपना तेज गेंदबाजी का कोच नियुक्त किया है।

मलिंगा को ये जिम्मेदारी शेन बॉन्ड की जगह दी गई है जो पिछले नौ सीजन से इस पद पर थे। आपको बता दे कि आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले लसिथ मलिंगा दो सत्र तक मुंबई के लिए खेले। मलिंगा के रहते हुए मुंबई इंडियंस ने पांच टाइटल अपने नाम किए है। इसके अलावा 2011 में चैंपियंस लीग जीतने वाली मुंबई इंडियंस की टीम में लसिथ मलिंगा भी थे और अब लसिथ मलिंगा आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस की टीम के साथ दिखेंगे।

--Advertisement--