तानाशाह किम जोंग से हो रही है ममता बनर्जी की तुलना, जानें क्या है मामला

img

वेस्ट बंगाल की राजधानी कोलकाता से सटे उत्तर 24 परगना में BJP की परिवर्तन यात्रा को रोके जाने से बिफरे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने ममता बनर्जी की तुलना उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन से की है। गुरुवार को कोलकाता पहुंचे गिरिराज सिंह ने कोलकाता जोन की परिवर्तन यात्रा में हिस्सा लिया।

mamta kim jong

साउथ 24 परगना के बारूईपुर में BJP नेता और अभिनेत्री रूपा गांगुली के साथ सिंह परिवर्तन रथ पर सवार थे। उन्होंने सड़क के दोनों ओर खड़े लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया और जमकर जय श्रीराम के नारे लगाए।

उसके पहले जब उनसे उत्तर 24 परगना में BJP की परिवर्तन यात्रा की अनुमति कैंसिल कर दिए जाने को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि नॉर्थ कोरिया का तानाशाह किम जोंग भी इसी तरह से अपने विरोधियों को बर्दाश्त नहीं कर पाता है। उसी के जैसा बर्ताव ममता बनर्जी का है।

इन्हें विरोधी बर्दाश्त नहीं होते। ममता की यह तानाशाही बहुत दिनों तक चलने वाली नहीं है। इस बार पश्चिम बंगाल की जनता उनकी सरकार को उखाड़ फेंकेगी और BJP सरकार बनाएंगी। उन्होंने कहा कि परिवर्तन यात्रा को रोके जाने और हमें डराने धमकाने से कोई लाभ होने वाला नहीं है। आपको बता दें कि गिरिराज सिंह के समर्थक ममता की तुलना तानाशाह किम जोंग से कर रहे हैं।

 

Related News