ममता बनर्जी का आरोप, बंगाल में इस नेता के इशारे पर हो रही हिंसा

img

कोलकाता॥ कूचबिहार जनपद के सीतलकुची में गोली लगने से 4 लोगों की मृत्यु के मामले में सीएम ममता ने केंद्रीय बलों को अपराधी ठहराया है। उत्तर 24 परगना के बादुरिया में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इशारे पर सीआरपीएफ के जवानों ने मतदान के लिए लाइन में खड़े लोगों को गोली मार दी।

mamta banrji -Assembly Election Dates

उन्होंने कहा कि BJP जानती है कि वह हार रही है इसलिए साजिशन हिंसा को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके साथ ही ममता ने लोगों से अपील की कि गोली का बदला वोट देकर लेना होगा। गोली चलने की घटना पर ममता ने कहा कि सीआरपीएफ मेरी शत्रु नहीं है। मैं शुरुआत से ही कह रही हूं कि केंद्रीय गृहमंत्री साजिश कर रहे हैं। सीआरपीएफ को BJP के लिए काम करना पड़ रहा है। BJP जान गई है कि वे हारेंगे इसीलिए ना-ना तरह से अशांति फैला रहे हैं। हमारे कार्यकर्ताओं को गोली मारा जा रहा है। साधारण लोगों को मारा जा रहा है।

ममता ने कहा कि जिन चार लोगों को आज गोली मारी गई है उन्होंने क्या अन्याय किया था? आम लोगों पर अत्याचार करने के लिए गृह मंत्री अमित शाह सेंट्रल फोर्स को निर्देश क्यों दे रहे हैं?

आपको बता दें कि चुनाव आयोग ने कूचबिहार की घटना को लेकर प्रारंभिक तौर पर कहा है कि मजबूरन सेंट्रल फोर्स के जवानों को गोली चलानी पड़ी है। इसे लेकर ममता ने कहा कि चुनाव आयोग के दावे हास्यास्पद हैं। वे इतने लोगों को मारकर कहते हैं कि आत्मरक्षा में गोली चलाई। उन्होंने सीधे पुलिस पर्यवेक्षक विवेक दुबे पर हमला बोला, कहा कि यह आयोग की व्यवस्था की विफलता है।

 

Related News