शख्स ने ख़ुदकुशी करने के लिए 9वें फ्लोर से लगाई छलांग, फिर हुआ ये बड़ा चमत्कार

img

कहते हैं जब तक समय नहीं आता है इंसान का कोई भी बाल बांका नहीं कर सकता है। कुछ ऐसा ही अमेरिका (US) के न्यू जर्सी (New Jersey) में देखने को मिला। यहां एक शख्स खुदकुशी करने के मकसद से बिल्डिंग के 9वें फ्लोर से कूद गया दी लेकिन फिर भी उसकी जान बच गयी। वहीं शख्स जिस कार पर गिरा उसकी छत के चिथड़े उड़ गए।

SUICIDE

जानकारी के मुताबिक सुसाइड का प्रयास करने वाले वाले शख्स की उम्र 31 साल है। हालाँकि पुलिस ने उसका नाम सार्वजनिक नहीं किया। दरअसल ये शख्स जब बिल्डिंग से कूड़ा तो नीचे पार्क खड़ी एक BMW कार के ऊपर गिरा जिससे कार की छत तो टूट गई लेकिन शख्स का कोई ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। बस सुसाइड करने के चक्कर में उसे कुछ चोट आई और उसका दांया हाथ टूट गया। उसे हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया जहां उसका इलाज जारी है।

बिल्डिंग के 9वें फ्लोर से कूदने के बाद शख्स की जान बच जाने से डॉक्टर भी हैरान हैं। एक प्रत्यक्षदर्शी महिला ने बताया कि वो इस हादसे से बहुत डर गई थी। शुरुआत में तो उसे समझ में ही नहीं आ रहा था कि वो क्या करे? इसके बाद उसने पुलिस को फोन किया और फिर पीड़ित को अस्पताल ले जाया गया।

Related News