CRPF के 4 जवानों का खून करने वाले ने कबूला अपना जुर्म, बताया हत्या का कारण

img

छत्तीसगढ़॥ बीते रविवार को छत्तीसगढ़ राज्य के जनपद सुकमा में केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल (CRPF) कैंप में अपने साथी चार जवानों का कत्ल करने वाले आरोपी जवान रितेश रंजन ने अपना जुर्म कबूल लिया है।

CRPF jawan

साथ ही उसके जुर्म कबूलने के वीडियो भी मीडिया में आ गए हैं। जिसमें उसने दोस्तों की हत्या करने का कारण बताया है। दरअसल, मुजरिम ने कहा कि हां मैंने ही अपने साथी जवानों की गोली मारकर कत्ल किया है। क्योंकि वो मेरी वाइफ को लेकर गंदें-गंदे कमेंट्स करते थे।

मुजरिम ने कहा कि वो पत्नी को कच्ची कली कहते थे। विरोध करने के बाद भी वो पर्सनल मजाक करते। इतना ही नहीं एक अधिकारी तो इन्हीं जवानों के साथ मिलकर मेरा कत्ल करवाने की योजना बना रहा था। इसलिए मैंने उनका खून कर डाला।

याद दिला दें कि मुजरिम जवान रंजीत रंजन सीआरपीएफ में सन् 2017 से पदस्थ हुआ है। उसे CRPF कैंप में हिरासत में लिया गया है। बताया जा रहा है कि एक दिन पूर्व भी उसका साथी जवानों से झगड़ा हुआ था। आरोपी जवान कई दिनों से बहुत टेंशन में था।

Related News