Manipur Election 2022: प्रियंका गांधी ने कहा- मणिपुर में विफल रही BJP सरकार

img

Manipur Election 2022: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मंगलवार (आज) को मणिपुर में BJP सरकार पर तीखा हमला करते हुए आरोप लगाया कि वह राज्य के जरुरी मुद्दों को दूर करने में विफल रही है।

Manipur Election 2022 priyanka gandhi

उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस सत्ता (Manipur Election 2022) में आई तो कांग्रेस इसे ठीक कर देगी। “मणिपुर के लोग मंहगाई, बेरोजगारी, स्वास्थ्य और शिक्षा सेवाओं की कमी और महिलाओं के विरूद्ध अपराध जैसी घटनाओं का सामना कर रहे हैं क्योंकि सरकार उन्हें हल नहीं करना चाहती है। उनकी एकमात्र इच्छा किसी भी तरह से सत्ता में आना और सत्ता में रहना है। यह मानसिकता राज्य का विकास नहीं करेगी।

प्रियंका गांधी ने मणिपुर में एक रैली को संबोधित करते हुए BJP सरकार पर परोक्ष हमले में कहा कि मणिपुर को एक ऐसी सरकार की जरूरत है जो राज्य के विकास के लिए कार्य करें और लोगों की परेशानियों का समाधान करें। इस सरकार (BJP) के गठन की शुरुआत से ही, एक ‘अलोकतांत्रिक’ व्यवहार और प्रक्रिया थी इसने 2017 के जनादेश का निरंतर अपमान किया है। परिणाम भ्रष्टाचार है। न तो इसने शांति लाई है और न ही रोजगार के अवसर पैदा किए हैं।

महिला सशक्तिकरण के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि आपको एक ऐसी सरकार की जरुरत है जो महिलाओं की समानता को मान्यता दे। कांग्रेस महिलाओं को समान मानती है। BJP की विचारधारा कभी भी महिलाओं को समान नहीं मान सकती।

कब होंगे मणिपुर में चुनाव

पर्यटन पर कांग्रेस नेता ने कहा कि मणिपुर में ‘पर्यटन’ पर जोर दिया जाना चाहिए। यह क्षेत्र रोजगार के बड़े अवसर पैदा कर सकता है। हम राज्य में रोजगार के अवसर पैदा करने पर ध्यान केंद्रित करेंगे। प्रियंका ने कहा कि कांग्रेस एक ऐसी सरकार देने के लिए प्रतिबद्ध है, जिसका प्राथमिक ध्यान विकास और राज्य के बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने पर होगा। आपको बता दें कि मणिपुर में (Manipur Election 2022) विधानसभा चुनाव 28 फरवरी और 5 मार्च को होंगे।

UP Election- साइकिल का बटन दबाने पर कमल को वोट, सपा ने EC से की कंप्लेन

Related News