दिल्ली चुनाव के नतीजे देखकर मनोज तिवारी ने दिया चौंकाने वाला बयान, कही ऐसी बात कि मच गया हड़कंप

img

नई दिल्ली॥ राजधानी दिल्ली में विधानसभा इलेक्शन के परिणाम आने लगे हैं। शुरुआती रुझानों में आम आदमी पार्टी (आप) को बड़ी बढ़त मिली है। वहीं, भाजपा बीस से नीचे अटक गई है। रुझानों से आप खेमे में खुशी की लहर है तो वहीं भाजपा को अब भी फाइनल परिणामों का इंतजार है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि हम अभी भी आशान्वित हैं।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष तिवारी ने कहा कि मैं जिम्मेदारी लेने को तैयार हूं, जो भी नतीजे आएंगे। मैं जिम्मेदारी लूंगा और मेरा सीना सबसे आगे है। जो भी नतीजे आएंगे, मैं पार्टी का दिल्ली में अध्यक्ष हूं, मेरी ही जिम्मेदारी बनती है। उन्होंने कहा कि अभी रुझान शुरुआती हैं और कई सीटों पर बढ़त का आंकड़ा मामूली है। मुझे अभी भी उम्मीद है।

उम्मीद जताते हुए दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि शुरुआत हुआ तो हम 13-14 सीट पर आगे थे, अभी हम 20-22 सीटों पर आगे हैं, इसलिए हमें थोड़ा देर और इंतजार करना चाहिए। अभी भी मुझे लग रहा है कि परिणाम हमारे पक्ष में आ सकते हैं। अभी मैं आशान्वित हूं। रुझानों में तब्दीली हो सकती है।

पढ़िए-आम आदमी पार्टी को लगा तगड़ा झटका, BJP ने लगाई छलांग

48 सीट जीतने का दावा

एग्जिट पोल आने के बाद दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने एक ट्वीट करके 48 सीटें जीतने का दावा किया था। मनोज तिवारी ने लिखा, ‘ये सभी एग्जिट पोल फेल होंगे। मेरी ये ट्वीट संभाल के रखियेगा। भारतीय जनता पार्टी दिल्ली में 48 सीट ले कर सरकार बनायेगी। कृपया EVM को दोष देने का अभी से बहाना ना ढूंढे।’

Related News