मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच से पहले आया दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी मार्कस स्टोइनिस का बयान, कहा- कई बार खेला॰॰॰

img

दिल्ली कैपिटल्स के हरफनमौला खिलाड़ी मार्कस स्टोइनिस ने कहा कि चेन्नई के मुश्किल विकेट पर मुंबई इंडियंस के विरूद्ध मुकाबला काफी चुनौतीपूर्ण होगा। ऋषभ पंत की अगुवाई वाली दिल्ली की टीम IPL में मंगलवार को चेन्नई में अपने चौथे मुकाबले में मुंबई इंडियंस का सामना करेगी।

Marcus Stoinis

मार्कस स्टोइनिस ने कहा कि मुंबई की टीम काफी संतुलित और बेहतरीन है, हमने उनके विरूद्ध हाल ही में कई बार खेला है और हाँ, चेन्नई की धीमी पिच पर एक चुनौतीपूर्ण मैच होने जा रहा है। उन्हें वास्तव में एक संतुलित टीम मिली है और हम भी चुनौती के लिए तैयार हैं।

मुंबई इंडियंस ने इंडियन प्रीमियर लीग 2021 में अब तक तीन मैच खेले हैं, जिसमें से उसे दो में जीत मिली है। दिल्ली और मुंबई फिलहाल अंक तालिका में क्रमशः तीसरे और चौथे स्थान पर हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने अपने पिछले मैच में पंजाब किंग्स को हराया था जबकि मुंबई इंडियंस ने अपने पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को हराया था।

 

Related News