7 महीने पहले हुए शादी, अब पति ने नवविवाहिता के साथ किया ये काम, 4 पर केस

img
राजगढ़। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के तलेन थाना क्षेत्र के ग्राम खेड़ा में रहने वाली 22 वर्षीय विवाहिता ने ससुरालपक्ष पर दहेज की मांग कर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शुक्रवार को पति, ससुर, जेठ और जेठानी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की।
woman wedding

पीड़िता ने बताई ये बात

पुलिस के अनुसार ग्राम खेड़ा हाल मुकाम अमलार निवासी निकिता जाटव ने बताया कि 6-7 माह पहले ग्राम खेड़ा निवासी विनोद के साथ विवाह हुआ था तभी से ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग कर प्रताड़ित कर रहे है।
मांग पूरी न करने पर जान से मारने की धमकी देकर घर से बाहर निकाल दिया, जिसके चलते मायका में रहने को मजबूर हुई। पुलिस ने आरोपित पति विनोद, ससुर राधेश्याम, जेठ बनेसिंह और जेठानी पिंकी के खिलाफ धारा 498ए, 506, 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की। 
Related News