UP: विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, नाना ने लगाया हत्या का आरोप

img
जौनपुर, 01 अक्टूबर यूपी किरण। जलालपुर थाना क्षेत्र के त्रिलोचन महादेव बाजार निवासी एक विवाहिता की गुरुवार को भोर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृत विवाहिता के नाना द्वारा हत्या कर फांसी पर लटकाने का आरोप लगाए जाने पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
           
त्रिलोचन बाजार निवासी बविता (23) पत्नी सूरज गिरी की भोर में मौत हो गई। जिसको लेकर बाजार में चर्चा शुरू हो गई कि विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। वहीं ससुराल पक्ष का कहना है कि विवाहिता की मौत बीमारी से हुई है। ससुराल के लोग बिना मायके वालों को सूचना दिए अंतिम संस्कार करने जा रहे थे, तभी किसी ने इस बात की सूचना पुलिस को दे दिया। पुलिस ने मौके पर पहुचकर शव जलाने ले जा रहे परिजनों को रोक दिया। पुलिस ने किसी तरह मृतका के मायका सूचना दिया लेकिन कोई नहीं आया।
इसके बाद मृतका के ननिहाल सूचना दिया गया तो मृतका के नाना बन्शु यादव ने आकर आरोप लगाया कि दामाद राजकुमार यादव की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण नतिनी बविता को अपने घर रखा था और शादी भी कर दिया। इसके बाद त्रिलोचन बाजार निवासी सूरज गिरी अपने प्रेम जाल में फंसाकर उसे भगा ले गया। तभी से हम लोग उससे अपना रिश्ता नाता खत्म कर लिये। बविता के पास जब तक गहने थे तब तक उसका पति उसे ठीक से रखा जब उसका गहना आदि खत्म हो गया तो उसकी हत्या कर दिया और बीमारी से मौत का झूठा बहाना बना रहे हैं।

 

Related News