दूसरी शादी की पोल खुलती ही इस महिला ने पहले पति से कर दी ये खतरनाक मांग, जानकर हैरान रह जाएंगे आप

img

जोधपुर॥ शहर के पाली रोड स्थित पृथ्वीराज नगर में रहने वाले एक व्यक्ति को महिला ने पूर्व में शादीसुदा होते हुए भी विवाह रचा लिया। अब वह उससे दस लाख रूपयों की मांग कर परेशान कर रही है। पीडि़त ने अदालत की शरण लेकर कुड़ी थाने में केस दर्ज करवाया है।

woman crime

कुड़ी पुलिस ने बताया कि मामले को लेकर पृथ्वीराज नगर पाली रोड निवासी राजकुमार की ओर से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि राजकुमार पूना में रहते हुए काम कर रहा था। वहीं उसका विवाह साल 2018 में सारण नगर बनाड़ रोड निवासी मंजू पुत्री रामनिवास से हुआ था। इसके बाद से मंजू पूना कुछ समय फिर वो पढ़ाई का बोल पीहर रहने लगी।

रिपोर्ट अनुसार इस दौरान मकान बनाने को लेकर मंजू कई बार पति राजकुमार से रुपए ले चुकी थी। वहीं एक बार तो दस लाख रुपए की भी मांग कर डाली। राजकुमार ने जब पता लगाया तो सामने आया कि मंजू का इससे पहले भी विवाह हो चुका था। जोकि किसी विजय खोखर नामक व्यक्ति से हुआ था।

लेकिन मंजू ने ये बात पति राजकुमार से छुपाई थी। अब पति राजकुमार की ओर से पत्नी मंजू पुत्री रामनिवास, रामनिवास, फताराम व राजेश पालीवाल के खिलाफ रिपोर्ट दी। पुलिस की तरफ से धोखाधड़ी में केस दर्ज करते हुए अनुसंधान आरंभ किया गया है।

Related News