Mars Transit:आज हो रहा है मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन जानें- अपने राशि का हाल

img

ज्योतिषशास्त्र में मंगल ग्रह को ग्रहों का सेनापति माना जाता है। मंगल ग्रह साहस, पराक्रम और वीरता के गुणों का संचालक होता है। ज्योतिषशास्त्रियों के अनुसार मंगल ग्रह 22 अक्टूबर को अपना राशि परिवर्तन कर कन्या राशि से तुला राशि में प्रवेश करेंगे। इस राशि में मंगल ग्रह 05 दिसंबर तक रहेंगे। मंगल ग्रह के इस राशि परिवर्तन का अन्य राशि पर भी प्रभाव पड़ रहा है। तो आइए जानते हैं इस राशि परिवर्तन के अन्य राशियों पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में…

Mars planet

मेष राशि- मेष राशि के जातकों के लिए ये राशि परिवर्तन मिश्रित फल प्रदान करेंगा। दामंपत्य जीवन और नौकरी में परेशानियां आ सकती हैं, लेकिन समाजिक प्रतिष्ठा और परिवारिक सहयोग में वृद्धि होगी।

वृषभ राशि- इस राशि के जातकों को सावधान रहने की आवश्कता है। स्वास्थय, कार्य स्थल पर टकराव और पारिवारिक कलह के प्रति सचेत रहें। यात्रा के योग बन रहे हैं, लेकिन अपरिचतों से सावधन रहना होगा।

मिथुन राशि- इस राशि के जातकों के लिए मंगल, शुभ समय ला रहा है। विवाह के योग बन रहे हैं, नौकरी में उन्नति और पारिवारिक सहयोग में वृद्धि के योग बन रहें हैं। खान-पान में सावधानी बरतने की जरूरत है।

कर्क राशि- कर्क राशि के लिए मिला जुला प्रभाव है। मेहनत का फल जरूर मिलेगा लेकिन अप्रत्याशित लाभ मिलने की संभावना नहीं है। मां की सेहत का विशेष ध्यान रखें।

सिंह राशि- इस राशि के जातकों के लिए शुभ समाचार है। हर क्षेत्र में सफलता के योग बन रहे हैं। परिवार में प्रेम बढ़ेगा, छात्रों को भी अच्छा परिणाम प्राप्त होगा।

कन्या राशि- इस राशि के जातकों को वाणी पर संयम रखना होगा। फिजूल खर्च और खान-पान के प्रति सावधान रहें। अन्य क्षेत्रों में लाभ के संयोग हैं।

तुला राशि- मंगल राशि परिवर्तन कर तुला में प्रवेश कर रहा है। इस राशि के जातकों को नौकरी और व्यवसाय में लाभ होगा। छात्रों के लिए भी ये समय शुभ है लेकिन अपनी बुरी आदतों से बच के रहने की जरूरत है।

वृश्चिक राशि- इस राशि के जातकों को मानसिक तनाव, कोर्ट कचहरी या विवादों का सामना करना पड़ सकता है। धन खर्च में भी बढ़ोतरी की संभावना है।

धनु राशि- इस राशि के जातकों को भी इस समय सावधान रहने की जरूरत है। बुरे व्यसन, शराब, जुआं आदि से बच कर रहें। मेहनत का फल जरूर मिलेगा।

मकर राशि- इस राशि के जातकों को धन निवेश, नौकरी, व्यवसाय में लाभ होगा। छात्रों के लिए भी ये समय शुभ है, सफलता के समाचार मिलेंगे।

कुंभ राशि- कुंभ राशि के लिए ये गोचर शुभ है। कार्यक्षेत्र में सफलता और सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि की संभावना है।

मीन राशि- मीन राशि के जातकों की रूचि इस समय धार्मिक, आध्यात्मिक कार्यों में बढ़ेगी, परिवार का सहयोग भी प्राप्त होगा। स्वास्थय और धन खर्च का ध्यान रखें।

Related News