16 जनवरी से धनु राशि में गोचर करेंगे मंगल, ये 4 राशियां होंगी प्रभावित, देखें आप पर क्या पड़ेगा असर

img

ज्योतिष शास्त्र में मंगल ग्रह के स्थान परिवर्तन को काफी अहम माना गया है। मंगल ग्रह को ग्रहों के सेनापति और भूमि पुत्र का दर्जा दिया जाता है। आने वाले जनवरी माह में मंगल ग्रह राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। मंगल का राशि परिवर्तन 16 जनवरी 2022 को होगा। आने वाले 16 जनवरी में मंगल धनु राशि में गोचर करेंगे। धनु राशि में मंगल ग्रह के गोचर करने से कई राशि के जातकों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। आइये जानते हैं वह कौन-कौन सी राशियां हैं…

MANGL

मेष राशि

मंगल राशि के स्थान परिवर्तन से आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। इस गोचर काल में आपको धन लाभ होने के भी योग हैं। मान-सम्मान बढ़ेगा। निवेश में लाभ मिलने की भी संभावना है। मेष राशि वालों पर मंगल देव की विशेष कृपा बनी रहेगी। दरअसल, मेष राशि मंगल ग्रह की स्वराशि है। ऐसे में आपको करियर में भी विशेष सफलता मिलेगी।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए मंगल गोचर लाभकारी साबित होगा। इस राशि के लोगों को इस गोचर काल में बिजनेस और नौकरी में सफलता मिलेगी। मंगल गोचर से आय में वृद्धि हो सकती है। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। नया व्यापार शुरू करना शुभ फलदायी होगा।

कन्या राशि

मंगल के राशि परिवर्तन से कन्या राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। शादीशुदा जातकों के जीवन में भी खुशहाली आएगी। नौकरी में नए अवसर मिलने के योग हैं। अचानक धन लाभ हो सकता है। व्यापार में कोई बड़ी डील होने की भी संभावना है।

मीन राशि

मंगल राशि से इस बदलाव से मीन राशि के जातकों को शुभ परिणाम मिलने लगेंगे। इस दौरान आपको कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने के भी योग हैं। आर्थिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। मेहनत से हर काम में सफलता मिलेगी ।

Related News