दिल्ली के सीमापुरी में लगी भीषण आग, दम घुटने से चार लोगों की गई जान

img

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली के सीमा पुरी इलाके में मंगलवार तड़के एक तीन मंजिला इमारत में भीषण आग लग गयी। इस घटना में चार लोगों की दम घुटने से मौत हो गई। हालांकि सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं लग पाया है।

fire in delhi

दिल्ली पुलिस ने बताया कि पुरानी दिल्ली के सीमा पुरी इलाके में तड़के तीन मंजिला इमारत के ऊपरी फ्लोर पर आग लग गई। भारतीय दंड संहिता की धारा 436, 304ए के तहत अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार आग आज तड़के चार बजे लगी। आग लगने का पता लगते ही चारों तरफ अफरातफरी मच गयी। लोग जान बचाने के लिये इधर से उधर भागने लगे। बावजूद इसके चार लोगों की मौत हो गयी।

मृतकों की पहचान होरी लाल, रीना, आशु और राधिका के तौर पर हुई है। पुलिस ने बताये कि सभी की मौत दम घुटने से हुई है। गौरतलब है कि लगभग दो हफ्ते पहले उत्तर पूर्वी दिल्ली के हर्ष विहार में पेपर रोल गोदाम में भी भीषण आग लग गई थी। यहाँ आग पर काबू पाने के लिए दमकल कर्मियों को तीन घंटे तक कड़ी मेहनत करनी पड़ी थी। इससे पहले पूर्वी दिल्ली के शकरपुर में स्थित एक गेस्ट हाउस में आग लग गई थी।

Related News