21 मई 2020 राशिफल: इन राशि वालों का रोग और विरोधी दोनों ही परास्त होंगे, आत्मबल में वृद्धि होगी

img

मेष: पिता या संबंधित अधिकारी से सहयोग लेने मे सफल होंगे। शिक्षा के क्षेत्र में आधुनिक प्रणाली से ही सफलता संभव है। निरंतर प्रयास करते रहें।

rashifal

वृष: भाई-बहन आपस में किसी भी तरह का विवाद करने से बचें। पिता या संबंधित अधिकारी से सहयोग मिलेगा। रचनात्मक प्रयासों में सफलता मिलेगी।

मिथुन: छोटी-छोटी बातों को तूल न दें, जिससे कर्मक्षेत्र मे बाधाएं आएंगी। भय पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। ईश्वर की भक्ति में मन लगाएं, सफलता मिलेगी।

कर्क: पिता या संबंधित अधिकारी का सहयोग रहेगा। आंशिक रूप से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, लेकिन संतान के साथ व्यवहार खराब न करें।

सिंह: बुद्धि कौशल से किया गया कार्य सफलता और प्रतिष्ठा देगा। स्वास्थ्य में भी सुधार होगा और रिश्तों में भी सुधार होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

कन्या: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। विरोधी परास्त होगा। आंशिक रूप से आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। हरे वस्त्रों का अधिक से अधिक प्रयोग करें।

तुला: व्यर्थ के तनाव से बचने के लिए आज पीले वस्त्र न धारण करें। संभव हो तो दान करें। भय से मुक्ति मिलेगी। व्यवस्थाओं में सुधार होगा।

वृश्चिक: रोजी-रोटी की दिशा में आंशिक रूप से सुधार होगा। उस दिशा में किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। यद्यपि किसी पारिवारिक सदस्य से क्लेश मिल सकता है।

धनु: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। रचनात्मक कार्यों से प्रतिष्ठा बढ़ेगी, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति उदासीनता कष्टकारी हो सकती है। सचेत रहने की जरूरत है।

मकर: रोग और विरोधी दोनों ही परास्त होंगे। आत्मबल में वृद्धि होगी। आर्थिक पक्ष में सुधार होगा, लेकिन फिर भी आर्थिक मामलों को लेकर चिंतित रहेंगे।

कुंभ: बुद्धि कौशल से वर्तमान परिस्थितियों पर विजय प्राप्त हो सकती है। प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। पारिवारिक और आंशिक व्यावसायिक मामलों में भी रास्ता सफलता की ओर जाएगा।

मीन: व्यर्थ के तनाव या व्यर्थ के समाचार पारिवारिक वातावरण को प्रभावित करेंगे। किसी मामले मे हस्तक्षेप न करें और न स्वीकार करें। ईश्वर की आराधना में मन लगाएं।

पीएम इमरान खान की पार्टी की नेत्री की कोरोना वायरस से मौत, किया था हॉस्पिटल का दौरा

Related News