27 मई 2020 राशिफल: ये राशि वाले संतान या शिक्षा के कारण चिंतित होंगे, दूसरों के मामले में हस्तक्षेप न करें

img

मेष: बुध का परिवर्तन पुरुषार्थ को बढ़ाएगा, लेकिन अधिक विश्वास चोट दे सकता है। राहु और बुध की युति चोट का कारण होगी। सतर्कता से ही सुरक्षा है।

rashifal

वृष: आपकी राशि से दूसरे राहु और बुध की युति आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाने का संकेत देती है। वाणी पर संयम रखें। रिश्ते बिगड़ सकते हैं।

मिथुन: आपकी राशि पर राहु और बुध की युति होगी। अज्ञात भय से ग्रसित करेगी। उदर विकार या त्वचा के रोग के प्रति सचेत रहें। ईश्वर की आराधना करें।

कर्क: आपकी राशि से बारहवें राहु और बुध की युति किसी अपने से ही क्लेश दे सकती है। स्पर्श से दूर रहें, जबकि शिक्षा के क्षेत्र मे चल रहा प्रयास सार्थक होगा।

सिंह: राहु और बुध की युति आर्थिक स्थिति में सुधार देगी। रुका हुआ धन मिल सकता है। किया जा रहा प्रयास फलीभूत होगा। सचेत रहना हितकर है।

कन्या: राहु और बुध की युति आपके लिए सुखद होगी। राजनीतिक सहयोग लेने मे सफल होंगे। व्यावसायिक स्थिति में सुधार होगा। आर्थिक स्तर पर सुधार होगा।

तुला: भाग्यवश व्यावसायिक सुखद समाचार मिलेगा। धार्मिक प्रवति में वृद्धि होगी। आर्थिक पक्ष में आंशिक सुधार होगा। दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा।

वृश्चिक: आपकी राशि से आठवें होगा राहु और बुध हैं। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं और न ही स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बरतें। सचेत रहने की जरूरत है।

धनु: राहु और बुध दाम्पत्य जीवन में कुछ तनाव या गलतफहमी दे सकता है। त्वचा या उदर विकार अथवा छूत के रोग से सचेत रहें। ईश्वर की आराधना करें।

मकर: आपकी राशि से छठे होगा राहु और बुध। विरोधी या रोग से तनाव ग्रस्त हो सकते हैं। संयम रखने की आवश्यकता है। ईश्वर की पूजा मन को शांति देगी।

कुंभ: संतान या शिक्षा के कारण चिंतित होंगे। दूसरों के मामले में हस्तक्षेप न करें। व्यर्थ का तनाव मिल सकता है। रचनात्मक प्रयासों में सफलता मिलेगी।

मीन: आपकी ऊर्जा को राहु और बुध की युति प्रभावित करेगी। संयम रखें। संभव हो तो मछली न खाएं और बहते हुए जल में जीवित मछलियां प्रवाहित करें।

Related News