बढ़ा सकती है कांग्रेस की मुश्किलें, दिल्ली के बाद अब ममता बनर्जी ने इस राज्य का किया रुख

img

ममता बनर्जी ‘दीदी’ 30 नवंबर से मुंबई के तीन दिन के दौरे पर होंगी। दरअसल, बंगाल इलेक्शन में जीत के बाद दीदी पार्टी विस्तार में लगी हुई है। इतना ही नहीं तृणमूल प्रमुख विपक्षी दलों का नेतृत्व करने का भी मन बना रहे हैं। यही वजह है कि उनका मुंबई दौरा इसी कड़ी का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया जा रहा है।

mamta

सीएम ममता अपने तीन दिवसीय दौरे के बीच सिद्धी विनायक मंदिर में दर्शन करने के साथ ही शिवसेना प्रमुख और महाराष्ट्र के सीएम ठाकरे और राष्ट्रवादी कांग्रेस मुखिया शरद पवार से भेंट करेंगी। तो वहीं कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

सीएम बनर्जी 30 नवंबर से दो दिसंबर तक मुंबई दौरे पर हैं। इसी मौके पर वो महाराष्ट्र के सीएम तथा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के शरद पवार से भी भेंट करेंगी।

बताया जा रहा है अपने महत्वपूर्ण दौरे के बीच दीदी एक दिसंबर यानी कल को मुंबई के कुछ बड़े व्यापारियों से भी मुलाकात कर सकतीं हैं। ममता बनर्जी की उद्योगपतियों से होने वाली भेंट का उद्देश्य वेस्ट बंगाल में निवेश को बढ़ाना बताया जा रहा है।

Related News