वामपंथी विचारकों की गिरफ्तारी को लेकर मायावती ने दिया बड़ा बयान, BJP पर लगाए ये आरोप

img

उत्तर प्रदेश ।। बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने वामपंथी विचारकों की गिरफ्तारी को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि देशभर में जिस तरह से गिरफ्तारियां हुई हैं, ये सत्ता का दुरुपयोग और निरंकुशता की पराकाष्ठा है। इस मामले की जितनी निंदा की जाए वह कम है।

उन्होंने आगे कहा कि दलितों, आदिवासियों और पिछड़ों के प्रति शोषण, अत्याचार और जमीन बेदखली के खिलाफ लड़ने वाले बुद्धिजीवियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के खिलाफ सरकार दमनचक्र चला रही है। BJP सरकार ने अपनी विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए ऐसी कार्रवाई की है। सरकार के इस रवैये से लोगों में आक्रोश है, जिसे स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है।

पढ़िए- बसपा सुप्रीमो मायावती को मिली बड़ी खुशखबरी, जानिए क्या

बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि BJP सरकारों को अपनी जनविरोधी नीतियों के साथ-साथ लोकतंत्र विरोधी नीतियों और कार्यप्रणाली से बचना चाहिए। नक्सल समर्थक के नाम पर देश के कई राज्यों से कवि, वकील, प्रोफेसर और बुद्धिजीवियों की गिरफ्तारी हुई है, वह सही नहीं है।

फोटो- फाइल

Related News