मायावती का कांग्रेस पर पलटवार, कहा- दलितों की अनदेखी…

img

उत्तर प्रदेश॥ यूपी की पूर्व सीएम एवं बसपा अध्यक्ष मायावती ने कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी पर पलटवार करते हुए पर पलटवार किया है। मायावती ने कांग्रेस की ‘भारत बचाओ, संविधान बचाओ’ रैली पर निशाना साधते हुए बताया कि कांग्रेस को सत्ता में रहते समय जनता के हितों की याद क्यों नहीं आई।

पूर्व सीएम मायावती ने कहा कि दूसरों पर चिंता व्यक्त करने के बजाए कांग्रेस स्वयं अपनी स्थिति पर आत्म चिंतन करती तो बेहतर होता। मायावती ने ट्वीट कर कहा कि कांग्रेस आज अपनी पार्टी के स्थापना दिवस को भारत बचाओ, संविधान बचाओ के रूप में मना रही है।

दूसरे ट्वीट में बसपा अध्यक्ष ने लिखा कि भारत बचाओ, संविधान बचाओ की याद कांग्रेस को तब क्यों नहीं आई जब वह सत्ता में रहकर जनहित की घोर अनदेखी कर रही थी, जिसमें दलितों, पिछड़ों व मुस्लिमों को भी उनका संवैधानिक हक नहीं मिल पा रहा था, जिसके कारण ही आज भाजपा सत्ता में बनी हुई है, तभी फिर BSP को भी बनाने की आवश्यकता पड़ी।

पढ़िएःसोनिया गांधी की तस्वीर से की गई है छेड़छाड़, हकीकत जानकर आप खुद रह जाएंगे हैरान

Related News