Kanshi Ram जयंती पर Mayawati ने किया बड़ा ऐलान, विधानसभा चुनाव में गठबंधन को लेकर दिया चौंकाने वाला बयान

img

राज्य में विधानसभा चुनाव को लेकर विपक्षी दल भी रणनीति बनाने में जुट गए हैं। Samajwadi Party के बाद अब BSP ने भी 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में किसी भी दल से गठबंधन नहीं करने की बात कही हैं। (Kanshi Ram)

mayawati

पार्टी अध्यक्ष Mayawati ने सोमवार को कांशीराम जयंती (Kanshi Ram) पर कहा कि हम अपने बलबूते पर चुनाव लड़ेंगे।

BSP Chief यहां पार्टी संस्थापक कांशीराम (Kanshi Ram) की 87वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद मीडिया को सम्बोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि हम चुनाव को लेकर अंदर ही अंदर काम कर रहे हैं।

हम किसी से ज्यादा रणनीति का खुलासा नहीं करते। बसपा प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर पूरे दम के साथ चुनाव लड़ेगी और अच्छे परिणाम देगी।

BSP Chief ने कहा कि हमारी पार्टी के नेता, कार्यकर्ता और हमारा वोटर बेहद अनुशासित है।

देश की अन्य पार्टियों के साथ ऐसा नहीं है। उन्होंने कहा कि किसी दल के साथ भी गठबंधन में हमारा वोट तो उसे ट्रांसफर हो जाता है, जबकि दूसरी पार्टी का वोट BSP को नहीं मिल पाता है।

यह बेहद ही खराब तथा कड़वा अनुभव है। इसलिए हमने गठबंधन नहीं करने का निर्णय किया है। (Kanshi Ram)

Mayawati ने किया सावधान

Mayawati ने कहा कि देश के कई राज्यों में विधानसभा के चुनाव हो रहे हैं। हमारी पार्टी केरल, पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी और तमिलनाडु में भी चुनाव अकेले अपने बलबूते पर लड़ रही है।

हमारी पार्टी इन चार राज्यों में किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करेगी। BSP Chief ने अपने समर्थकों से कहा कि विरोधी दलों के साम, दाम, दंड और भेद के हथकंडे से सावधान रहें और पार्टी को चुनाव में अच्छी सफलता दिलाकर BSP Movement को सफल बनाएं।

यही पार्टी संस्थापक कांशीराम (Kanshi Ram) को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

ऐसे लोगों को जरूर देनी चाहिए सरकारी नौकरी

BSP President ने केन्द्र सरकार से कृषि से जुड़े तीनों कानून वापस लेने की मांग एक बार फिर दोहराई।

उन्होंने कहा कि जब देश के किसान केन्द्र सरकार के कृषि कानूनों से सहमत नहीं हैं तो केन्द्र सरकार को कानूनों को वापस लेना चाहिए।

जिन किसानों की इस आन्दोलन में मृत्यु हुई है, उनके परिवारों को केन्द्र और राज्य सरकारों को उचित आर्थिक सहायता और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देनी चाहिए। (Kanshi Ram)

BSP राज्य में चीनी मिलों के बिकने के प्रश्न पर Mayawati ने कहा कि किस संस्था के साथ क्या किया जाना है, यह निर्णय सत्ता में रहने वाली सरकार करती है।

चीनी मिलों को बेचने का फैसला कैबिनेट ने किया था। यह सरकार का सामूहिक फैसला था, यह किसी एक मंत्री की जिम्मेदारी नहीं। यह मंत्रालय भी दूसरे मंत्री के पास था। (Kanshi Ram)

मायावती ने कहा हर कार्यकर्ता इस काम में बड़ी तथा कड़ी मेहनत कर रहा है

BSP Chief ने दावा किया कि बसपा ने अपने काम को लगातार आगे बढ़ाने के लिए समाज को अपना सब कुछ दिया है।

जिससे कि दलितों, शोषितों, आदिवासियों, पिछड़े वर्गों, मुस्लिमों और अन्य अल्पसंख्यकों का सम्मान हो सके।

Mayawati ने कहा कि बसपा उनको मजबूत करने में लगी है। पार्टी का हर कार्यकर्ता इस काम में बड़ी तथा कड़ी मेहनत कर रहा है। (Kanshi Ram)

Ram Mandir Status: निर्माण में आई सबसे बड़ी समस्या, एक्सपर्ट्स नहीं निकाल पा रहे इसका हल
यूपी में गैंगरेप की घटनाओं के बाद मायावती ने केंद्र से कहा, योगी को मंदिर-मठ भेज देना चाहिए

 

ÓñàÓñ»ÓÑïÓñºÓÑìÓñ»Óñ¥: Óñ░Óñ¥Óñ« Óñ«ÓñéÓñªÓñ┐Óñ░ Óñ¼Óñ¿Óñ¿ÓÑç Óñ©ÓÑç Óñ¬Óñ╣Óñ▓ÓÑç Óñ╣ÓÑÇ Óñ▓ÓÑüÓñƒÓÑçÓñ░ÓÑïÓñé ÓñÂÓÑüÓñ░ÓÑé ÓñòÓñ┐Óñ»Óñ¥ ÓñàÓñ¬Óñ¿Óñ¥ ÓñòÓñ¥Óñ«, ÓñƒÓÑìÓñ░Óñ©ÓÑìÓñƒ Óñ©ÓÑç ÓñëÓÑ£Óñ¥ ÓñªÓñ┐ÓñÅ ÓñçÓññÓñ¿ÓÑç Óñ▓Óñ¥Óñû Óñ░ÓÑéÓñ¬ÓñÅ

Related News