MCD by-election : दिल्ली में BJP को ‘0’, जानिए ‘आप’-कांग्रेस ने कितनी सीटें जीतीं

img

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नगर निगम उपचुनाव में आम आदमी पार्टी ने अपना परचम लहराया है। उसने पांच में से चार सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं भारतीय जनता पार्टी अपना खाता नहीं खोल पाई।

Desperate Shah and Modi

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) उपचुनाव के नतीजे बुधवार को आ गए हैं, जिसमें आम आदमी पार्टी ने चार सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं कांग्रेस पार्टी के खाते में एक सीट गई है, जबकि भाजपा को कोई सीट नहीं मिल पाई।

उपचुनाव के परिणाम से आप के कार्यकर्ता उत्साहित हैं। वे इस चुनाव परिणाम को अपने लिए बेहतर संकेत के तौर पर देख रहे हैं। आम आदमी पार्टी ने त्रिलोकपुरी, कल्याणपुरी, रोहिणी-सी और शालीमार बाग नॉर्थ की सीटें अपने नाम किया है। जबकि कांग्रेस पार्टी ने बांगर वार्ड पर जीत दर्ज की है।

जानें कौन सा प्रत्याशी किस सीट से जीता

त्रिलोकपुरी से आम आदमी पार्टी के विजय कुमार ने अपने प्रतिद्वंदी भाजपा उम्मीदवार ओम प्रकाश को 4,986 वोटों के अंतर से हराया। वहीं, रोहिणी से आप उम्मीदवार राम चंदर ने भाजपा के राकेश को 2,985 वोटों से मात दी। इसी क्रम में शालीमार बाग से आप की उम्मीदवार सुनीता मिश्रा ने भाजपा की सुरभि राजू को 2,705 वोटों के अंतर से हराया है और  कल्याणपुरी से आप उम्मीदवार धीरेंद्र कुमार ने भाजपा के सियाराम को 7,043 वोटों के अंतर से हराया।

इस जीत से के बाद दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने खुशी व्यक्त करते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने अपने ट्वीट के जरिए आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को जीत की शुभकामनाएं दी। साथ ही कहा कि दिल्ली की जनता अब भाजपा  के शासन से दुखी हो चुकी है। अरविंद केजरीवाल की ईमानदार और काम करने वाली राजनीति को ही अगले साल होने वाले एमसीडी चुनाव में जनता जीत का ताज पहनाएगी।

केजरीवाल ने अपनी पूरी ताकत लगाई थी

इस उपचुनाव में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपनी पूरी ताकत लगाई थी। उन्होंने एक रोड-शो भी किया था। उपचुनाव बीते 28 फरवरी को हुए थे।  गौरतलब है कि एमसीडी में फिलहाल भारतीय जनता पार्टी का कब्जा है और आम आदमी पार्टी लगातार उसपर भ्रष्टाचार के आरोप लगाती रही है।

Related News