Mecca Masjid मक्का मस्जिद पहुंचा गैर-मुस्लिम शख्स, दुनियाभर में मचा हंगामा, जानें क्या है पूरा मामला

img

नई दिल्ली। सऊदी अरब Saudi Arab के पवित्र शहर मक्का Mecca Masjid का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने दुनियाभर में हंगामा मचा कर रख दिया है। आपको बतादें कि इजरायल से एक यहूदी पत्रकार चोरी-छिपे मक्का Mecca शहर पहुंच गया। इस बात का खुलासा तब हुआ जब उन्होंने वहां से तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किए। जिसका मामला लोगों के संज्ञान में आते ही दुनियाभर के मुस्लिम जगत में हड़कंप मच गया।

आपको बतादें कि, सऊदी अरब Saudi Arab के पवित्र शहर मक्का में हाल ही में हज यात्रा संपन्न हुई। दुनियाभर के मुसलमान इस यात्रा पर पहुंचे थे और शांति-अमन की मांग की थी। इसी बीच इजरायल के एक यहूदी पत्रकार की चर्चा जमकर हो रही है। इसलिए क्योंकि वह चोरी-छिपे मक्का शहर पहुंच गया। इस बात का खुलासा तब हुआ जब उन्होंने वहां से तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किए। इसके बाद मुस्लिम जगत में हड़कंप मच गया।

मक्का शहर के अंदर से कर दी रिपोर्टिंग

दरअसल, इजरायल के एक लोकप्रिय चैनल ने हाल ही में मक्का Mecca की एक रिपोर्ट दिखाई थी। इस रिपोर्ट में चैनल के वर्ल्ड न्यूज एडिटर गिल तमारी मक्का शहर में घूमते और रिपोर्टिंग करते दिख रहे हैं। गिल तमारी यहूदी धर्म से संबंध रखते हैं। लोग पहले तो सोच में पड़ गए कि आखिर वहां अंदर से ऐसी रिपोर्टिंग कैसे हो रही है। इस रिपोर्ट में मक्का शहर की कई महत्वपूर्ण जगहों के बारे में बताया गया।

किसी भी गैर मुस्लिम के प्रवेश पर रोक है

जब रिपोर्ट में तमारी प्रसिद्ध मक्का गेट से गुजरते हैं तो लोगों को शक होना शुरू हो गया। इतना ही नहीं रिपोर्ट में विश्व प्रसिद्ध मक्का गेट को भी दिखाया गया है। मक्का शहर की सीमा इसी गेट से मानी जाती है। इस गेट के अंदर किसी भी गैर मुस्लिम non muslim के प्रवेश पर रोक है। अगर कोई गैर मुल्सिम इस शहर की सीमा में दाखिल हो जाता है तो उस पर न केवल जुर्माना लगाया जाता है बल्कि उसे डिपोर्ट तक कर दिया जाता है।

UP CM Yogi Adityanath : स्कूली शिक्षा को लेकर सीएम योगी ने दिया आदेश, गांवों की शिक्षा पर विशेष बल दिया जाना चाहिए

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ संदेश के साथ निकलेगी कावड़ यात्रा: Rekha Arya

UP Weather : जानिए अगले 24 घंटों में क्या है भारी बारिश के आसार, अगले 6 दिन तक कैसा रहेगा मौसम

 

Related News