मेडिकल साइंस भी हुआ हैरान, महिला ने पैदा किये एक साथ सात स्वस्थ बच्चे

img

नई दिल्ली। मेडिकल साइंस की दुनिया में अक्सर कोई न कोई ऐसा मामला सामने आ जाता है जो सिर्फ आम आदमी को बल्कि डॉक्टर्स को भी हैरान कर देता है। हाल ही में कुछ ऐसा ही मामला पाकिस्तान में देखने को मिला। यहां महिला ने एक साथ सात बच्चों को जन्म दे कर सबको हैरान कह दिया। खास बात ये है कि महिला के साथ-साथ उसके सातों बच्चे पूरी तरह से हैं। इन बच्चों में चार लड़के और तीन लड़कियां हैं। इन बच्चों की एक तस्वीर स्थानीय स्वास्थ्य विभाग ने जारी की है।

Seven children born

सात बच्चों को एक साथ जन्म देने का ये हैरान कर देने वाला वाकया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में स्थित ऐबटाबाद शहर का है। इस बात की जानकारी यहाँ की एक मीडिया रिपोर्ट से मिली है। रिपोर्ट के मुताबिक महिला यहां के जिन्ना इंटरनेशनल अस्पताल में भर्ती है। इन बच्चों के पिता का नाम यार मोहम्मद है। उन्होंने बताया कि जब उनकी पत्नी गर्भवती थी तभी जांच के दौरान उन्हें पता चल चुका था कि उसके गर्भ में एक से अधिक बच्चे हैं, लेकिन उन्हें ये नहीं पता था कि सात बच्चे हैं।

उन्होंने बताया कि पत्नी की तबीयत अधिक बिगड़ने पर उन्होंने उसे अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ अल्ट्रासाउंड में यह पता चला कि महिला के पेट में पांच बच्चे हैं। इसके बाद उसका ऑपरेशन किया गया और एक-एक करके सात बच्चों ने जन्म लिया। इस पूरे मामले को लेकर अस्पताल की डॉक्टर हिना फैयाज ने कहा के बताया कि यह कैसे संभव हुआ कि एक साथ सात बच्चों ने जन्म लिया है।

उन्होंने कहा कि गर्भावस्था के लगभग आठ महीने बीत चुके थे और महिला का ब्लड प्रेशर खतरनाक स्तर तक बढ़ा हुआ था, पेट भी बहुत ज्यादा फूल चुका था। ऐसे में महिला का ऑपरेशन के लिए इमरजेंसी स्तर पर तैयारी की गई। महिला का ऑपरेशन करीब एक घंटे तक चला। जब हम गर्भाशय तक पहुंचे, तो एक-एक करके बच्चे को मां से अलग करते गए। इसमें बहुत सतर्क रहने की जरूरत थी। यह काफी हैरान करने वाला सुखद अनुभव था कि सभी बच्चों की जान बच गई थी।

Related News