इंडियन क्रिकेट टीम की चयन समिति के मेंबर ने अचानक छोड़ा अपना पद, क्या है कारण

img

टीम इंडिया वेस्टइंडीज के विरूद्ध वनडे श्रंखला खेल रही है। इसके बाद दोनों टीमों के बीच टी20 सीरीज और फिर श्रीलंका टीम भारत टूर पर आएगी। इस बीच, भारतीय चयन समिति के मेंबर एबे कुरुविल्ला ने अपना पद छोड़ दिया है। कुरुविला चेतन शर्मा के नेतृत्व वाली इंडियन सीनियर चयन समिति के मेंबर थे। कुरुविल्ला वेस्ट जोन से चयन समिति के मेंबर थे।

abey kuruvilla quits

एबे द्वारा अचानक पद छोड़ने का कारण भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का नया नियम है, जिसके अंतर्गत कोई भी चयनकर्ता पांच वर्ष से अधिक वक्त तक चयन समिति का मेंबर नहीं रह सकता है। एबे कुरुविला दिसंबर 2020 में सीनियर चयन समिति के मेंबर बने थे, किंतु, उससे पहले चार साल वे जूनियर चयन कमेटी के मेंबर रह चुके थे। जिसकी वजह से उन्हें अपना पद छोड़ना पड़ा। अभी टेस्ट में इंडिया का कोई कप्तान नहीं है। चयन कमेटी को नए कप्तान का भी सेलेक्शन करना है।

जानकारी के अनुसार बोर्ड के किसी भी अफसर को इस नए नियम की जानकारी नहीं थी, मगर मध्य प्रदेश क्रिकेट संगठन के पूर्व मेंबर संजीव गुप्ता ने जब जनवरी में इसे लेकर कंप्लेन दर्ज की, तब उन्हें भी इस नियम का पता चला। कुरुविला के पद छोड़ने के बाद सीनियर चयन समिति में 4 मेंबर रह गए हैं। जिसमें चेतन शर्मा, सुनील जोशी, हरविंदर सिंह व देबाशीष मोहंती का नाम आता हैं।

Related News