Mercury Transit 2021: सिंह राशि में गोचर करेंगे बुध, इन राशियों को पहुंचाएंगे फायदा

img

Mercury Transit 2021: ज्योतिष विज्ञान में ग्रहों के परिवर्तन का विशेष महत्व होता है। ग्रहों का परिवर्तन व्यक्ति के जीवन पर कई तरह के प्रभाव डालता है। इसी कड़ी में नै अगस्त को  बुध देव देर रात 01 बजकर 23 मिनट पर कर्क से सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। बुध देव सिंह राशि में 26 अगस्त 2021 सुबह 11 बजकर 08 मिनट तक रहेंगे। बुध के सिंह राशि में गोचर करें से सभी 12 राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ेगा। बुध ग्रह को बुद्धि, तर्क, संवाद, गणित, चतुरता और मित्र का कारक माना जाता है। सूर्य और शुक्र, बुध के मित्र हैं जबकि चंद्रमा और मंगल इसके शुत्र ग्रह हैं।

Mercury Transit

ज्योतिषाचार्यों की मानें तो बुध देव मिथुन और कन्या राशि के स्वामी हैं। बुध ग्रह कन्या राशि में उच्च के तो वहीं मीन राशि में नीच के माने जाते हैं। अगस्त महीने में बुध ग्रह दो बार अपना स्थान परिवर्तन करेंगे। इस महीने बुध सिंह और कन्या राशि में गोचर करेंगे। बुध के इस राशि परिवर्तन ने कुछ विशेष राशियों को फायदा हो सकता है। आइए जानते हैं वह कौन सी राशियां हैं जो है बुध के सिंह राशि में गोचर करने से लाभान्वित होंगी।

कन्या राशि

बुध ग्रह का यह परिवर्तन कन्या राशि के जातक के लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा। इस राशि के लोगों को कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। व्यापार में फायदा होने के आसार हैं। आर्थिक योजनाएं भी सफल होंगी। वैवाहिक जीवन में भी खुशहाली रहेगी। जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा। परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करें।

तुला राशि

बुध देव के गोचर से तुला राशि के जातकों को शानदार परिणाम मिल सकते हैं। तुला राशि के लोगों के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगी। इन्हें हर कार्य में सफलता मिलेगी। तुला राशि के लोगों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मी और सीनियर आपके कार्यों की मदद करेंगे। भाग्य भी इस समय आपका पूरा साथ देगा। परिजनों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।

कुंभ राशि

बुध ग्रह का यह राशि परिवर्तन कुंभ राशि के जातकों के लिए शुभ फलदायक होगा। इनके वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी। जीवनसाथी पूरा सहयोग मिलेगा। कार्य-व्यापार में सफलता के योग बन रहे हैं। नौकरी में परिस्थितियां आपके अनुकूल होंगी। नई नौकरी मिलने की संभावना है।

Related News