उत्तर प्रदेश में मौसम विभाग का अलर्ट जारी, इस तारीख से शुरू होगी बारिश

img

मौसम विभाग ने उत्तराखंड समेत पहाड़ी प्रदेशों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। जिसका प्रभाव यूपी के कई जिलों में पड़ेगा। राजधानी लखनऊ में सोमवार सुबह ठंड़ी हवाएं चल रहीं थी।

rain

वैसे मौसम विभाग के मुताबिक, यूपी में एक मार्च, दो मार्च तथा तीन मार्च को भी मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है। यूपी में रविवार को मौसम शुष्‍क रहा। और अगले 3/4 दिनों तक ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को राज्य की राजधानी लखनऊ का न्‍यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस जबकि प्रयागराज का न्यूनतम तापमान 17.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यूपी में सबसे कम न्यूनतम तापमान नजीबाबाद में 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अगर रिपोर्ट की माने तो यूपी में 4 मार्च को बारिश हो सकती है। मौसम जानकारों की माने तो, पश्चिमी विक्षोभ से तीन और 4 मार्च को उत्तराखंड में वर्षा हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव दो मार्च की रात से पश्चिमी हिमालई इलाकों में देखने को मिलेगा।

 

Related News