मौसम विभाग ने किया अलर्ट, अगले 24 घंटे देश के इन राज्यों में बारिश से भारी तबाही की चेतावनी

img

नई दिल्ली ।। हिंदुस्तान में मौसम विभाग के मुताबिक, पूर्वी राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश, असम और मेघालय में अलग-अलग स्थानों पर बुधवार को तूफानी बारिश होने की संभावना है।

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी ने आगे अंदाज़ा लगाया कि उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और नागालैंड के कुछ क्षेत्रों में भी पूरे दिन मूसलधार बारिश होगी। आईएमडी ने अपने ऑल इंडिया वेदर बुलेटिन में बताया कि मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, गुजरात रीजन, मध्य महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पुदुचेरी और कराईकल, केरल और माहे में भिन्न-भिन्न भागों पर भारी से बहुत भारी वर्षा की सम्भावना है।

पढि़ए-मौसम विभाग ने जारी कर दिया सबसे बड़ा अलर्ट, सबसे शक्तिशाली तूफान इन इलाकों में मचा सकता है तबाही

झारखंड राज्य और गंगीय वेस्ट बंगाल के लिए भी वर्षा का पूर्वानुमान लगाया गया है, यहां आंधी तूफान की भी आशंका जताई गई है। लक्षद्वीप और मालदीव-कोमोरिन क्षेत्र के लिए भी मौसम तूफानी रहेगा। मौसम विभाग द्वारा मछुआरों को इन क्षेत्रों से दूर रहने के लिए कहा गया है।

झारखंड में बारिश का कहर जारी है। रांची और कुछ अन्य जिलों में जहां लोगों को सोमवार को बारिश से थोड़ी राहत मिली वहीं संताल परगना में मूसलाधार बारिश ने खूब तबाही मचाई। साहिबगंज, पाकुड़ और दुमका में कई गांव जलमग्न हो गए हैं। यहां बाढ़ के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। उधर उफनाई नदियों की तेज धार में पाकुड़, साहिबगंज, गोड्डा और चतरा में एक महिला समेत चार लोग बह गए।

Related News