मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, 2 दिन पड़ेंगे ओले, इन इलाकों में खूब होगी बारिश

img

नई दिल्ली॥ HOLI से ही आसमान में बादल छाने और बिजली चमकने की संभावना जताई है। इसके बाद 11 व 12 मार्च को बारिश व ओले पड़ने का अनुमान है। सोमवार से तेज सतही हवाएं चलने की संभावना भी जताई है।

वहीं रविवार को अधिकतम तापमान तापमान सामान्य से 4 डिग्री व न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम दर्ज किया गया है। 8 मार्च को बीते 8 सालों में सबसे कम अधिकतम तापमान दर्ज हुआ। दिल्ली में रविवार की सुबह घनी धुंध पड़ी। इससे दिसंबर-जनवरी की सर्दी का आभास हुआ। घने कोहरे के कारण सुबह सड़कों पर आवाजाही कम रही।

हालांकि 10 बजे के बाद धूप निकलने से थोड़ी राहत मिली। बीते दिनों हुई बारिश से तापमान अभी भी सामान्य से कम ही दर्ज हो रहा है। रविवार को अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री व न्यूनतम तापमान 11.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। बीते आठ सालों में आठ मार्च को सबसे कम अधिकतम तापमान रविवार को दर्ज हुआ।

शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 7 डिग्री कम 21 डिग्री व न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 डिग्री कम 13 डिग्री दर्ज हुआ था। मौसम विभाग की मानें तो एक बार फिर से मौसम में बदलाव होगा। इस कारण 10 मार्च से तापमान तो बढ़ेगा लेकिन आसमान में बादल छाए रहेंगे और बिजली चमकने की संभावना है।

इसके बाद 11 व 12 मार्च को बारिश, ओले के साथ-साथ 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रहने का अनुमान है।

पढि़ए- Aadhar Card से ये महिला बन गई लखपति, बैंक कर्मी भी हुए परेशान, जब सामने आई सच्चाई तो अधिकारियों के उड़ गए होश

Related News