मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, देश के कई राज्यों में फिर से बढ़ने वाली है कड़ाके की ठंड

img

नई दिल्ली॥ पूरे भारत में मौसम का मिजाज निरंतर बदल रहा है। कहीं बारिश तो कहीं बर्फबारी ने कई क्षेत्रों में ठिठुरन बढ़ा दी है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार, अभी ठंड समाप्त नहीं हुई है। कुछ और दिनों तक कड़ाके की सर्दी मुश्किल बढ़ा सकती है। पहाड़ों पर बर्फबारी का दौर समाप्त होने का नाम नहीं ले रहा है। यही वजह है कि मैदानी क्षेत्रों में भी इसका सीधा प्रभाव देखने को मिल रहा है।

नॉर्थ इंडिया के अधिक राज्यों में इन दिनों कढ़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटों में 10 से अधिक राज्यों में तेज रफ्तार सर्द हवाएं लोगों की परेशानी बढ़ा सकती हैं। यही नहीं कुछ क्षेत्रों में बारिश की सम्भावना भी बनी हुई है। जानकारों के अनुसार, राजधानी दिल्ली में फिलहाल सर्दी से राहत मिलती नहीं दिख रही है। यहां अभी भी ठंड का कहर जारी है जो कि अगले कुछ दिन भी चलती रहेगी।

बीते सप्ताह हुई बारिश के बाद दिल्ली में अब शीतलहर का प्रकोप है। वहीं, मौसम विभाग ने बताया कि राजधानी दिल्ली में दिन के तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है, जबकि पिछले 24 घंटे में पूर्वी यूपी के तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़त देखी गई है।

पढ़िए-सिर्फ मुस्लिमों को ही नहीं बल्कि इस जाति के लोगों को भी है CAA से खतरा!

मौसम विभाग के अनुसार, कैपिटल दिल्ली में अगले 3 दिन तक 25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से सर्द हवाएं चलेंगी। शीतलहर भी फिर से वापसी करेगी। हालांकि दिन में धूप निकलने से लोगों को कुछ राहत मिल सकती है। जम्मू-कश्मीर में भी बर्फबारी का कहर जारी है।

Related News