मौसम विभाग ने घर बाहर निकलने से किया मना, इन जगहों पर अब चलेगी अगले 5 दिन बर्फीली हवा॰॰॰

img

हरियाणा॥ राज्य में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। अभी 5 दिन और जाड़ा सताएगी। मौसम विज्ञान विभाग की रिपोर्ट के अनुसार हरियाणा व पंजाब में 5 दिन तक शीतलहर चलने की संभावना है। बर्फीली हवाओं से रात का पारा 2/3 डिग्री घट सकता है। अगर पारा ढाई डिग्री से नीचे आया तो पाला भी जम सकता है। 20 व 21 को धुन्ध दस्तक दे सकती है। रविवार को राज्य में कहीं-कहीं बादल भी छा सकते हैं।

रात्रि का पारा ढाई डिग्री के पास आ चुका है। शीत लहर के कारण भारतीय मौसम विभाग ने हरियाणा के लोगों की सेहत को ध्यान में रखते हुए एडवाइजरी जारी की है। आमजन का आह्वान किया गया है कि वे हेल्थ के प्रति एहतियात बरतें। अगर आवश्यकता हो तो ही घरों से बाहर निकलें। नहीं तो स्वास्थ्य संबंधी कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

रात को कहां कितना तापमान

  • शहर- तापमान ( सेल्सियस में)
  • नारनौल 2.6 डिग्री
  • गुरुग्राम 4.0 डिग्री
  • अंबाला 4.0 डिग्री
  • हिसार 4.2 डिग्री
  • फरीदाबाद 4.5 डिग्री
  • सिरसा 4.8 डिग्री
  • भिवानी 4.8 डिग्री
  • करनाल 5.5 डिग्री
  • कुरुक्षेत्र 5.5 डिग्री
  • रोहतक 7.8 डिग्री
Related News