लॉकडाउन में फंसा प्रवासी मजदूर साइकिल से ही जाने लगा घर, रास्ते में मौत, पास से मिला ये सामान

img

उत्तर प्रदेश॥ पूरा देश इन दिनों कोविड-19 के साए में है। कोरोऩा के कारण देश में लॉकडाउन 3.0 लागू है। लॉकडाउन से परेशान प्रवासी मजदूर अपने घरों को जाने के लिए कभी पैदल तो कभी साइकिल का सहारा ले रहे हैं।

Worker

हाल ये है कि गुजरात, महाराष्ट्र, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब से प्रवासी मजूदर उप्र, बिहार, झारखण्ड जाने के लिए साइकलि से यात्रा कर रहे हैं। इसी बीच में गुजरात के अंकलेश्वर से उप्र के लिए जा रहे एक प्रवासी मजूदर की मौत हो गई।

खबर के अनुसार, मूलरूप से उप्र के कुशीनगर के रहने वाले 40 वर्ष के प्रवासी मजदूर राजू साहनी की गुजरात के करजन में मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि राजू साहनी अपने घर कुशीनगर जाने के लिए साइकिल से ही निकल पड़ा। बताया जा रहा है कि बड़ौदा के करजान के पास बहुत गंभीर हालत में राजू साहनी पड़ा हुआ था। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचनी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। आनन-फानन में उसे अस्पताल में एडमिट कराया गया है। लेकिन, डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस को मृ़तक ने के पास एक बैग और साइकिल बरामद की है। बताया जा रहा है कि पूरा बैग कपड़ों से भरा हुआ है और उसके आधार कार्ड पर उप्र के कुशीनगर का पता लिखा हुआ है।

पढ़िए-अब होगा कोरोऩा का जड़ से सफाया, हिंदुस्तान के इस अस्पताल ने पाई सफलता, वायरस को मारने वाले वैक्सीन का ट्रायल हुआ सफल

Related News