milk benefits for babies : बच्चों को कुपोषण से बचाता है मां का दूध-सीडीओ

img
  1. धात्री महिलाओं के घर जाकर स्तनपान का महत्व बताएं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता
  2. कुपोषण को रोकने के लिए छह माह तक सिर्फ और सिर्फ स्तनपान जरूरी
  3. सात अगस्त तक मनाया जाएगा स्तनपान सप्ताह

milk benefits for babies महराजगंज। मां का दूध बच्चों को कुपोषण से बचाता है। ऐसे में सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गर्भवती को स्तनपान के महत्व की जानकारी दें और धात्री महिलाओं को स्तनपान के लिए प्रेरित करें। जिले में आगामी सात अगस्त तक ‘विश्व स्तनपान सप्ताह ‘ मनाया जाएगा, जिसका थीम है ‘ स्तनपान को बढ़ावा, शिक्षा और सहयोग’। इस सप्ताह में (1 से 7 अगस्त) गर्भवती और धात्री महिलाओं को स्तनपान से जुड़ी जानकारी देना है। (milk benefits for babies)

उक्त जानकारी देते हुए मुख्य विकास अधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने कहा कि सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता धात्री महिलाओं के घर जाकर स्तनपान का महत्व बताएं। उन्हें छह माह तक सिर्फ और सिर्फ स्तनपान कराने के लिए प्रेरित करें, ताकि बच्चों को कुपोषण से बचाया जा सके। गर्भवती को प्रसव पूर्व जांच, गर्भावस्था के दौरान पौष्टिक आहार तथा प्रसव सरकारी अस्पताल में ही करवाने के लिए प्रेरित करें। (milk benefits for babies)

उन्होंने कहा कि मां व बच्चों के पोषण के लिए प्रारंभिक एक हजार दिन आधारशिला माना जाता है। यह 1000 दिन पूरे जीवन के स्वास्थ्य की रूपरेखा तय करते हैं। इस दौरान हुआ स्वास्थ्यगत नुकसान पूरे जीवन चक्र पर असर डालता है। इस लिए इस दौरान विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। उन्होंने बताया कि मां को दूध संपूर्ण आहार है। इससे बच्चों में प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। छह माह तक मां के दूध के अलावा पानी या अन्य कोई पेय पदार्थ या खाने की चीज कदापि नहीं देना चाहिए। मां का दूध सुपाच्य होता है। इससे पेट की गड़बड़ियों की आशंका नहीं होती है। इससे मां और बच्चे के स्वास्थ्य पर सकारात्मक असर पड़ता है। (milk benefits for babies)

करीब 30,000 धात्री महिलाओं का होगा फाॅलोअप

जिला कार्यक्रम अधिकारी दुर्गेश कुमार ने बताया कि जिले में सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों पर करीब 30,000 धात्री महिलाएं पंजीकृत हैं। करीब 2500 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भी कार्यरत हैं। सभी कार्यकर्ता इन पंजीकृत धात्री महिलाओं से घर घर जाकर संपर्क करें तथा स्तनपान के महत्व को बताएं। इसके लिए सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पहले से प्रशिक्षित भी किया जा चुका है। धात्री महिलाओं को यह भी बताएं कि छह माह बाद स्तनपान के साथ बच्चों को अनुपूरक आहार देना शुरू करें। (milk benefits for babies)

दो साल तक अनुपूरक आहार के साथ जारी रखें स्तनपान

दो साल तक अनुपूरक आहार के साथ स्तनपान जारी रखें। एक वर्ष तक शिशुओं के आहार में नमक और चीनी का प्रयोग न करें। नगर पालिका परिषद महराजगंज के पटेल नगर वार्ड की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मंजू पटेल ने बताया कि धात्री महिलाओं को केन्द्र पर डेमो कराकर स्तनपान का तरीका बताया गया। यह भी बताया गया कि जन्म के एक घंटे के अंदर मां का पीला गाढ़ा दूर जरूर पिलाएं। पहले धात्री महिलाएं प्रसव के बाद निकलने वाले दूध को गंदा दूध समझ कर नहीं पिलाती थी, लेकिन अब इस पीले गाढ़े दूध की महत्ता महिलाओं के समझ में आ रही है। महिलाएं अब बच्चों को पीला गाढ़ा दूध पिला भी रही हैं। (milk benefits for babies)

Flight Accident: हादसा या और कुछ, उड़ते प्लेन से गिरा पायलट, उड़ गए चीथड़े

Vitamin A supplements : जिले में 3.62 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी ‘विटामिन ए’ की खुराक

Watch: Video: डांस करते-करते फिसला एक्ट्रेस का पैर, देखें फिर क्या हुआ

shameful : न इलाज मिला, न शव वाहन, मां की लाश को बाइक पर रखकर 80KM ले गए बेटे

 

Related News