मिल्खा सिंह आईसीयू में भर्ती : PM मोदी ने की बात, जानिए क्या कहा

img

चंडीगढ़। ‘फ्लाइंग सिख’ मिल्खा सिंह की गुरुवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। आज दोपहर में उन्हें पीजीआईएमईआर में कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ऑक्सीजन लेवल कम होने के कारण उन्हें आईसीयू वार्ड में रखा गया है।

Milkh Singh admitted in ICU

पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (पीजीआईएमईआर) के प्रवक्ता प्रोफेसर अशोक कुमार ने एक जारी बयान में बताया कि ऑक्सीजन लेवल कम होने के बाद मिल्खा सिंह को कोविड अस्पताल के आईसीयू वार्ड में दोपहर साढ़े तीन बजे के करीब भर्ती किया गया है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है और ़वह डॉक्टरों की निगरानी में हैं।

20 मई को कोरोना संक्रमित हुए थे

उल्लेखनीय है कि 91 वर्षीय मिल्खा सिंह 20 मई को कोरोना संक्रमित हुए थे। कुछ दिन घर में इलाज होने के बाद उन्हें एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां से 31 मई को उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था।

प्रधानमंत्री ने अस्पताल में भर्ती मिल्खा सिंह से बात की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को पूर्व भारतीय धावक मिल्खा सिंह से बात की और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। प्रधानमंत्री ने मिल्खा सिंह के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और आशा व्यक्त की कि वह जल्द ही वापस लौटेंगे और टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वाले एथलीटों को आशीर्वाद और प्रेरित करेंगे।
Related News