हिन्द महासागर में अफ्रीका के पूर्वी तट पर स्थित एक द्वीपीय देश मेडागास्कर के एक मंत्री का हेलिकॉप्टर बीते कल को बुरी तरह से क्रैश हो गया। इस घटना में केवल दो लोग बाल-बाल बचे। उनमें से एक मंत्री भी थे।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार क्रेश होने के लगभग 12 घंटे बाद वह तैरकर किनारे पर आ गया। पुलिस अफसरों ने बताया कि दो अन्य की खोज की जा रही है।
ÔÖª´©ÅLe GDI Serge GELLE, un des passagers de l'h├®licopt├¿re accident├® hier a ├®t├® retrouv├® sain et sauf ce matin du c├┤t├® de Mahambo.
Ôÿæ´©Å Les sapeurs sauveteurs de la #4┬░UPC ont ├®galement retrouv├® le carcasse de l'h├®licopt├¿re au fond de la mer. pic.twitter.com/sP2abwTMwB— Minist├¿re de la D├®fense Nationale Madagascar (@MDN_Madagascar) December 21, 2021
इंटरनेट पर शेयर किए गए एक वीडियो में 57 वर्षीय मंत्री सर्ज गेल एक डेक कुर्सी पर थके हुए लेटे नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में गेल कहते हैं अभी उनके मरने का समय नहीं आया है। मंत्री ने कहा कि हां, मैं ठंडा जरूर हूं मगर जख्मी नहीं हूं।