आसाराम के आश्रम में कार में मिली नाबालिग लड़की की लाश, 3 दिन से थी लापता

img

गोंडा। लंबे समय से सलाखों के पीछे बंद आसाराम के गोंडा स्थित आश्रम में एक नाबालिग लड़की का शव बरामद हुआ है। बालिका की उम्र 13-14 साल के आसपास बताई जा रही है। शव मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी।

ASARAM

घटना को लेकर मिली जानकारी के अनुसार ये मामला नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत स्थित विमौर इलाके का है। यहां आसाराम का आश्रम है। बताया जा रहा है कि ये बालिका 5 अप्रैल से लापता थी। इस बच्ची का शव आश्रम में खड़ी एक ऑल्टो कार में मिला है। मामले की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

गौरतलब है कि आसाराम और उसके बेटे नारायण साईं पर सूरत की रहने वाली दो बहनों ने दुष्कर्म का आरोप लगाया था। इसमें बड़ी बहन ने आसाराम पर जबकि छोटी बहन ने नारायण साईं पर आरोप लगाया था। पुलिस ने इस मामले में आसाराम के खिलाफ चार्जशीट भी फाइल कर दी थी। हालांकि इस केस में ट्रायल लम्बे वक्त से नहीं हो रहा था।

गौरतलब है कि आसाराम को कोर्ट ने साल 2013 में अपने ही आश्रम की एक लड़की से दुष्कर्म का दोषी पाया था। पीड़ित लड़की नाबालिग थी। लड़की का आरोप था कि आसाराम ने उसे जोधपुर के पास मणाई इलाके में स्थित अपने आश्रम में बुलाया था और 15 अगस्त साल 2013 की रात उसका यौन शोषण किया था।

इसके बाद 2013 से ही आसाराम जोधपुर सेंट्रल जेल में बंद है। उसे साल 2018 में उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। हालांकि आसाराम ने कई बार जमानत के लिए याचिकाएं दाखिल की लेकिन उन्हें अभी तक जमानत नहीं दी गई।
इधर आसाराम के बेटे नारायण साईं की मुश्किल बढ़ गई हैं। नारायण साईं वर्तमान समय में सूरत की लाजपुर जेल में बंद है। बता दें कि जेल से बाहर आने के लिए नारायण साईं ने कोर्ट के सामने गलत दस्तावेज प्रस्तुत किए थे।

इन दस्तावेजों में कहा गया था कि उसकी मां अस्पताल में एडमिट है। ऐसे में उनका इलाज करने के लिए उसे दी जाए। हाईकोर्ट ने पुलिस को आदेश दिया कि वह जमानत के दस्तावेजों जांच करें। पुलिस की जांच में पता चला कि नारायण साईं ने गलत दस्तावेज के आधार पर जमानत हासिल करने की कोशिश की थी। इसके बाद हाईकोर्ट के आदेश पर अहमदाबाद के सोला पुलिस थाने में नारायण साईं के खिलाफ मामला पंजीकृत कर लिया गया।

Related News