सपना हर कोई देखता है। स्वप्न शास्त्र (Dream Science) की मानें तो हर सपने का कोई न कोई मतलब होता है। कई बार ये सपने हमें किसी चीज के प्रति आगाह भी करते हैं। ऐसे ने हमें सपने के संकेतों को भी समझना पड़ता है। ये संकेत अच्छे और बुरे दोनों हो सकते हैं। ऐसे में आज हम आपको एक ऐसी विचित्र घटना के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे जान आप भी हैरान रह जायेंगे।
मामला छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के बरमकेला ब्लाक के कलगीटार गांव के निकट स्थित जंगल का है। यहां एक हैरान करने वाली घटना घटी। यहां एक शख्स के सपने (Dream Science) में बाबा आए जिन्होंने उसे जंगल में शिवलिंग दबे होने की बात बताई। इसके बाद जब लोगों ने उस जगह की खुदाई की तो नजारा देख हर कोई दंग रह गए। यहां एक युवक अपनी दीदी और जीजा के घर आया हुआ था। यह युवक 2014 में काम करने चेन्नई गया हुआ था। कुछ दिनों पहले उसे अजीबोगरीब सपने आना शुरू हुए।
वहाँ शिवलिंग दबा हुआ है, हमें वहाँ खुदाई करनी चाहिए। सपना (Dream Science) सुनने के बाद गांव वालों ने कहा कि वहां पहाड़ पर कोई भी बाबा नहीं रहता है। हालांकि युवक अपनी जिद पर अड़ा रहा और मंगलवार को वह देववन योनी के जंगल में जा पहुंचा। युवक ने जंगल में आकर उस जगह पर झंडा गाड़ दिया जिस जगह को वह सपने में देखता था। इसके बाद वह ग्रामीणों के साथ बुधवार को उसी जगह गया और वहाँ की खुदाई करने लगा। इस खुदाई में जो निकला वह देख ग्रामीणों के होश उड़ गए। खुदाई में 1 शिव लिंग, 3 कलश, 3 त्रिशूल, 547 रूद्राक्ष, तांब के सांप व ब्रम्हा-विष्णु-महेश के पिंड भी मिले।
हैरान कर देने वाली बात ये थी कि ये सभी चीजें ठीक उसी जगह मिली जिस स्थान की जानकारी शख्स ने दी थी। युवक का दावा है कि उसे इस स्थान की जानकारी सपने में आने वाले बाबा ने दी थी। सपने (Dream Science) में आए बाबा ने ही उसे इन चीजों के दबे होने की बात बताई है। इस स्थान का नाम बताने वाले शख्स का नाम रामगोपाल चौहान है। 26 साल के रामगोपाल सारंगढ़ ब्लॉक अंतर्गत ग्राम धुता के रहने वाले हैं। वह बरमकेला ब्लॉक के कलगाटार में अपनी बहन और जीजा के यहां आए हुए थे। खुदाई में भगवान की चीजें मिलने के बाद आसपास के लोगों ने वहाँ पूजा अर्चना करना शुरू कर दिया।
Raksha Bandhan 2021: राखी पर बहनों को दें ये स्पेशल Gifts, खिल जायेगा चेहरा