कोरोना का टीका लगवाने से हुआ चमत्कार, 9 वर्षों से गई आंखों की रोशनी लौटी

img

महाराष्ट्र॥ वाशिम से पिछले दिनों एक अजीबो गरीब मामला प्रकाश में आया है, जो किसी चमत्कार से कम नहीं है। दरअसल, महाराष्ट्र की एक महिला ने चौंकाने वाला दावा किया है।

Vaccinated people

जानकारी के मुताबिक नौ वर्ष पूर्व एक महिला की आंखों की रोशनी चली गई थी किंतु जैसे ही उसने वैक्सीन ली वैसे ही उसकी आँखों की रोशनी आ गई। जी हाँ, यह दावा एक 70 साल की महिला ने किया है। महिला वाशिम के रिसोड इलाके के बेंदरवाडी में रहती है और महिला का नाम मथुराई बिडवई है।

वो बीते कई वर्षों से देख नहीं पाती थीं। बताया जा रहा है दस साल पहले उनकी आंखों में मोतियाबिंद हो गया था और इससे उनकी आंखों की पुतलियां सफेद पड़ गईं। कुछ ही समय बाद उन्हें दोनों आंखों से दिखना बंद हो गया। मिली जानकारी के तहत मथुराबाई का मूल गांव जालना जिले के परतूर में है और 9 साल पहले वह अंधी हो गई।

पति नहीं होने के चलते इनके रिश्तेदार इन्हें रिसॉर्ट ले आए। अब इसी बीच बीते 26 जून को महिला ने पास ही स्थित समता फाउंडेशन द्वारा शुरू किए गए वैक्सीनेशन सेंटर में जाकर कोविशील्ड का पहला डोज लिया। उसके बाद अचानक ही महिला को दोनों आंखों से दिखना शुरू हो गया।

Related News